×

परिणीति ने सुशांत को किया था रिजेक्ट: अनुराग कश्यप का खुलासा, बताई वजह

अनुराग कश्यप ने कहा था कि वो सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वो समस्या पैदा करते हैं। इससे पहले अनुराग ने सुशांत के साथ दो प्रोजेक्ट पर बात की थी लेकिन एक्टर ने किसी ना किसी वजह से वो फिल्में नहीं कीं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Sep 2020 1:18 PM GMT
परिणीति ने सुशांत को किया था रिजेक्ट: अनुराग कश्यप का खुलासा, बताई वजह
X
परिणीति चोपड़ा ने सुशांत संग काम करने से कर दिया था इनकार

मुंबई: सुशांत सिंह की मौत को 3 माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक उनके मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है, लेकिन सुशांत से जुड़ी बातें आज लोग खोल रहे हैं। जैसे अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ हुई व्हाट्सएप चैट शेयर की थी। जिसमें अनुराग कश्यप ने कहा था कि वो सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वो समस्या पैदा करते हैं। इससे पहले अनुराग ने सुशांत के साथ दो प्रोजेक्ट पर बात की थी लेकिन एक्टर ने किसी ना किसी वजह से वो फिल्में नहीं कीं।

'हंसी तो फंसी'

पुराने इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया था कि किस तरह से उन्होंने फिल्म 'हंसी तो फंसी' के लिए सुशांत को साइन किया। अनुराग ने कहा था कि फिल्म साइन करने के बाद बावजूद उन्होंने यश राज फिल्म्स की तीन फिल्मों के लिए डील की थी। उनकी पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' भी थी। जिसमें परिणीति चोपड़ा को-एक्टर थीं। अनुराग ने बताया कि क्यों परिणीति चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थीं।

यह पढ़ें...यूपी में फ़ैल रही भ्रामक सूचनाएं, जांच के लिए फैक्ट चेक पर चर्चा

सुशांत संग काम से इनकार

अनुराग कश्यप ने 2014 में रिलीज हुई 'हंसी तो फंसी' के लिए सुशांत से बात की थी। एक इंटरव्यू में अनुराग कहते हैं कि 'हंसी तो फंसी' के लिए सुशांत का नाम हमारे सामने था। परिणीति चोपड़ा से बात की। परिणीति ने कहा कि वो टेलीविजन अभिनेता के साथ काम नहीं करना चाहतीं। तब हमने उन्हें बताया कि सुशांत कौन हैं, उसने 'काय पो छे' की है, उसने 'पीके' की है और अब वो 'हंसी तो फंसी' के लिए है। वो केवल एक टेलीविजन अभिनेता नहीं है।'

sushant सोशल मीडिया से

परिणीति ने पास की वह शुद्ध देसी रोमांस

अनुराग ने आगे कहा, " वह शुद्ध देसी रोमांस फिल्म भी कर रही थीं। तो वह यशराज के पास गईं और उनसे पास की। उन्होंने फोन किया और उन्हें (सुशांत) कहा कि 'तुम क्यों नहीं आते और शुद्ध देसी रोमांस करो और वह फिल्म मत करो?' और फिर वह गायब हो गए।'' अनुराग ने कहा कि हर कोई समझता था कि यशराज के साथ जाना सुशांत के लिए बेहतर सौदा है और इसलिए किसी ने भी इसके लिए उसका विरोध नहीं किया। सुशांत ने परिणीति के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया, जबकि परिणीति ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ 'हंसी तो फंसी' फिल्म की।

अनुराग ने रविकिशन को कहा गांजेबाज

इसी इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने रवि किशन के बारे में बताया कि वो खूब गांजा पीते थे। अनुराग कश्यप ने कहा कि रवि किशन ने उनकी पिछली फिल्म 'मुक्काबाज' में काम किया और उनका दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले कहने से शुरू होता है। वह जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। इस बात को हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। एक कोई अकेला आदमी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होगा जिसे न पता हो कि रवि किशन गांजा पीते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अब छोड़ दिया हो।

यह पढ़ें..टिकटॉक पर अमेरिका का होगा अधिकार, ट्रंप ने दी मंजूरी, जानें पूरी डिटेल्स

ravi सोशल मीडिया से

रवि ने अनुराग को दिया जवाब

इस पर रवि किशन ने कहा, 'मैं अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं करता था। यह छिपा हुआ नहीं है कि मैं शिव भक्त हूं और उनका नाम जपता हूं। मैं दुखी हूं कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में वह मेरा समर्थन नहीं करेंगे और उन्होंने कहा कि मैंने स्मोकिंग की है और अब पाक साफ हूं क्योंकि मैं एक मंत्री हूं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story