×

Anushka Sharma: 'मनहूस हैं अनुष्का शर्मा...' आखिर क्यों एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं नेटिजंस? बेहद गंभीर है मामला!

Anushka Sharma: इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस को नेटिजंस काफी ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो अनुष्का 'मनहूस' तक कह दिया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है?

Ruchi Jha
Published on: 12 Jun 2023 7:19 AM GMT
Anushka Sharma: मनहूस हैं अनुष्का शर्मा... आखिर क्यों एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं नेटिजंस? बेहद गंभीर है मामला!
X
Anushka Sharma (Image Credit: Instagram)

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का भले इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और नेटिजंस उन्हें काफी बुरा-भला कह रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे क्या वजह है?

विराट के कारण अनुष्का को ट्रोल करे नेटिजंस

दरअसल, अनुष्का अक्सर विराट के मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आती हैं। अब हाल ही में जब विराट डब्ल्यूटीसी चैंपियनशिप में हार गए तो फिर नेटिजंस ने अनुष्का को निशाने पर ले लिया। लोग विराट के आउट होने का सारा दोष अनुष्का के सिर मढ़ रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी विराट के आउट होने का सारा दोष अनुष्का के सिर मढ़ा जा चुका है।

अनुष्का को नेटिजंस कह रहे 'मनहूस'

अब हाल ही में जब भारत डब्ल्यूटीसी चैंपियनशिप हारा तो उसका दोषी भी अनुष्का को ही माना जा रहा है। स्कॉट बोलैंड से महज एक रन दूर विराट कोहली 49 रन पर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ ने उनका विकट लिया। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इस मैच में एक बड़ा झटका लगा। कोहली के आउट होने के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। हालांकि नेटिजंस फिर भी सारा दोष उनके सिर मढ़ने से पीछे नहीं हटे और एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना दी। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर फैंस भारत की हार से दुखी हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस हार का पूरी तरह से अनुष्का को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अनुष्का के लिए तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

काफी समय से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का

बता दें कि मां बनने के बाद अनुष्का फिल्मों से दूर अपनी फैमली लाइफ एंजॉय कर रही थीं। हालांकि, अब बहुत जल्द सालों बाद एक्ट्रेस फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। बड़े पर्दे की जगह ये ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story