×

अनुष्का-विराट की तो नहीं पर अनुष्का और वरुण धवन की जोड़ी धूम मचा रही हैं चीन में

अनुष्का और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' हाल ही में जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। ये फिल्म भारत में को खूब पसंद की ही गई है, वहीं अब दूसरे देशों में भी तारीफें पा रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jun 2019 10:30 AM GMT
अनुष्का-विराट की तो नहीं पर अनुष्का और वरुण धवन की जोड़ी धूम मचा रही हैं चीन में
X

मुम्बई: अनुष्का और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' हाल ही में जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। ये फिल्म भारत में को खूब पसंद की ही गई है, वहीं अब दूसरे देशों में भी तारीफें पा रही है। दरअसल, इन दिनों शांगहाई में चल रहे 22वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दर्शकों को कई देशों की फिल्में अलग-अलग सिनेमा हॉल में दिखाई जा रही हैं।

इन्हीं में एक सिनेमा हॉल में भारत की सुपर हिट हिन्दी फिल्म 'सुई धागा' दिखाई गई। इस फिल्म शो के दौरान पूरा हॉल चीनी दर्शकों से भरा हुआ दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सभी को ये फिल्म काफी पसंद आई।

यह भी देखें... दोस्ती का कत्ल: 62 करोड़ के ऑफर के लिए फ्रेंड को ऐसे सुलाई मौत की नींद

वहीं इस महोत्सव में 'सुई धागा' खत्म होने के बाद फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया ने चीनी दर्शकों के सवालों के जवाब दिए। सवाल-जवाब के इस सेशन में ये भी साफ हो गया कि चीन में ये फिल्म खूब चल रही है। इस दर्शक ने शरत से पूछा कि 'जहां भारतीय फिल्मों में जमकर डांस नंबर्स और गाने होते हैं, वहीं आपकी फिल्म में ऐसा कुछ क्यों नहीं है?'

इसके जवाब में शरत का कहना है कि, 'मेरी फिल्म में नाच-गाना इसलिए नहीं था क्योंकि ये कहानी की मांग नहीं थी और अगर मैं इसमें नाच-गाना डालता तो कहानी भटक जाती। अगर कहानी की मांग होगी तो अगली फिल्म में मैं नाच-गाना जरूर डालूंगा, क्योंकि नाच-गाना मुझे खुद पसंद है।' शरत ने बताया कि चीन में भारतीय फिल्मों को मिल रहे अच्छे रिव्यूज से वो काफी खुश हैं और भविष्य में अच्छे कंटेंट पर काम करना चाहते हैं।

यह भी देखें... World Cup 2019: NZ vs SA,गीली आउटफील्ड के कारण टास में देरी

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन कि फिल्म 'सुई धागा' पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के 'मेड इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। इस फिल्म ने भारत में दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं अब चीनी दर्शकों के बीच भी खूब पसंद की जा रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story