×

अनुष्का-विराट ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 11 दिसंबर को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं।

Roshni Khan
Published on: 11 Dec 2019 10:13 AM GMT
अनुष्का-विराट ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी
X

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 11 दिसंबर को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। अपने इस स्पेशल ओकेजन पर दोनों ने कुछ रोमांटिक थ्रोबैक फोटोज शेयर कर एक दूसरे को विश किया है।

ये भी देखें:नागरिकता संशोधन बिल को लेकर राजनीति से बॉलीवुड तक मचा बवाल

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। ये फोटो उनकी शादी की है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने विराट के लिए मशहूर कवि विक्टर ह्यूगो की एक बात लिखी है। उन्होंने लिखा, 'किसी दूसरे इंसान को प्यार करना मतलब उसमें भगवान का चेहरा देखना', 'प्यार के बारे में एक खास बात है कि यह एहसास से भी बढ़कर है। यह एक मार्गदर्शक, प्रोपेलर, सच्चाई की ओर ले जाता रास्ता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह मिल गया है'।

विराट ने भी दोनों की ब्लैक एंड व्हॉइट मोनोक्रोम फोटो शेयर कर लिखा, 'अस‍ल में, दुनिया में सिवाय प्यार के और कुछ नहीं है। और जब भगवान आपको उस इंसान से मिलाता है जो आपको हर रोज इस बात का एहसास दिलाए तो आपमें सिर्फ एक ही एहसास पनपता है, वह है आभार'।

ये भी देखें:इस शहर के मंदिरों में अब रेपिस्टों को नहीं मिलेगा प्रवेश, यहां जानें क्यों?

फेयरीटेल से कम नहीं थी दोनों की शादी

अनुष्का और विराट दोनों के इस खास दिन पर फैंस ने भी उन्हें बधाई दिया। आपको बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में की थी। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद फैंस काफी सरप्राइज हो गए थे। इटली के टस्कनी में खूबसूरत लोकेशन पर दोनों की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story