×

April Movie Releases 2023: फिर होगा सलमान-ऐश्वर्या का आमना-सामना, अप्रैल में धमाका करेंगी ये 5 बड़ी फिल्में

April Movie Releases 2023: मार्च खत्म होने वाला है और अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और यह महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास है। क्योंकि अप्रैल में कई सुपरहिट फिल्में रिलिज होने वाली है।

Ruchi Jha
Published on: 31 March 2023 8:39 AM GMT (Updated on: 31 March 2023 5:49 PM GMT)
April Movie Releases 2023: फिर होगा सलमान-ऐश्वर्या का आमना-सामना, अप्रैल में धमाका करेंगी ये 5 बड़ी फिल्में
X
April Movie Releases 2023 (Image Credit: Instagram)

April Movie Releases 2023: क्या आपको भी फिल्में देखना बेहद पसंद है? अगर हां, तो अप्रैल माह आपके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई धमाकेदार फिल्में रिलिज होने जा रही हैं, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कब कौन-सी फिल्म रिलीज होने वाली है।

1. किसी का भाई किसी की जान - Kisi ka bhai kisi ki jaan Release Date

डायरेक्टर: फरहाद सामजी
कास्ट: सलमान खान, पूजा हेगड़े
रिलीज़ डेट: 21 अप्रैल, 2023
कहां देखें: सिनेमाघर

इस फिल्म में तीन भाई हैं और तीनों को ही प्यार हो जाता है, लेकिन वह शादी नहीं कर सकते हैं और इसका कारण उनका बड़ा भाई यानी सलमान खान है, जो शादी नहीं करना चाहते हैं। फिल्म की कहानी अब यही है कि कैसे ये तीनों भाई अपने बड़े भाई की शादी करवाते हैं और फिर खुद का भी घर बसाते हैं। हालांकि, फिल्म में आपको एक्शन भी देखने को मिलेगा।

2. गुमराह - Gumrah Release Date

डायरेक्टर: वर्धन केतकर
कास्ट: आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर
रिलीज़ डेट: 07 अप्रैल, 2023
कहां देखें: सिनेमाघर

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ साल 2019 में आई तमिल फिल्म ‘थड़म’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी की शुरुआत हत्याओं से होती है, जिसमें एक सीरियल किलर लोगों को मार रहा होता है। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है, लेकिन पुलिस के पास सबूत के नाम पर बस उसकी एक फोटो है, जो आदित्य रॉय कपूर की है। लेकिन वो फोटो पुलिस के कोई काम नहीं आती, क्योंकि फिल्म में दो हमशक्ल हैं। अब पुलिस को यह पता लगना है कि दोनों में से खूनी कौन है?

3. पोन्नियिन सेल्वन 2 - Ponniyin Selvan 2 Release Date

डायरेक्टर: मणि रत्नम
कास्ट: विक्रम, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या राय
रिलीज़ डेट: 28 अप्रैल, 2023
कहां देखें: सिनेमाघर

फिल्म का पहला पार्ट तो आप लोग देख चुके होंगे। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में आगे की कहानी खुलेगी। चोल साम्राज्य के राजकुमार आदित्य करिकालन को पता चलता है कि उनके साम्राज्य के खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है। इसके पीछे का सच जानने के लिए वो अपने दोस्त वंदीतेवन को एक सफर पर भेजता है। यह तो पहले पार्ट की कहानी थी और अब पार्ट-2 में इसके आगे की कहानी खुलेगी। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की शूटिंग पार्ट-1 के साथ ही कर ली गई थी।

4. अगस्त 16 1947 - 16 August 1947 Release Date

डायरेक्टर: एनएस पोनकुमार
कास्ट: गौतम कार्तिक, रेवती शर्मा
रिलीज़ डेट: 07 अप्रैल, 2023
कहां देखें: सिनेमाघर

फिल्म का नाम सुनकर ही आपको कहानी का अंदाजा लग गया होगा। यह फिल्म भारत की आज़ादी से पहले की कहानी पर बनी है। फिल्म में तमिलनाडु का एक गांव दिखाया गया है, जहां बाकी देश की तरह अंग्रेज़ों का राज है। फिर वही अत्याचार, अंग्रेज़ों के डर से अपनी बेटियों को ज़िंदा दफन करना। अब ये गांव कैसे आज़ाद होगा? यह फिल्म की कहानी है।

5. रावणासुर - Ravanasura Release Date

डायरेक्टर: सुधीर वर्मा
कास्ट: रवि तेजा, मेघा आकाश
रिलीज़ डेट: 07 अप्रैल, 2023
कहां देखें: सिनेमाघर

इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने कोई डीटेल बाहर नहीं आने दी है। बस बताया जा रहा है कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म में रवि तेजा नजर आने वाले हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story