×

अर्जुन रामपाल Daddy बने गर्लफ्रेंड से, पत्नी को रूलाया

ये दिल है तुम्हारा, के अर्जुन रामपाल ने अपनी पत्नी के अलावा गैब्रिएला को दिल तो दिया ही, साथ ही अब अर्जुन ने गैब्रिएला को किया प्रेग्नेंट

Vidushi Mishra
Published on: 27 April 2019 7:19 AM GMT
अर्जुन रामपाल Daddy बने गर्लफ्रेंड से, पत्नी को रूलाया
X

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लोगों को दी। आई खबरों की मानें तो अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने वाले हैं।

हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी से अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया को कोई दिक्कत नहीं हैं।

हाल ही में अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया को तलाक देकर सभी को हैरान कर दिया था। मेहर को तलाक देने के बाद अर्जुन विदेशी मॉडल 'गैब्रिएला डेमेट्रिएडस' को डेट करने लगे थे।

यह भी देखे: इन बॉलीवुड एक्टर्स को नहीं है वोट डालने का अधिकार, जानिए क्या है वजह

अब इसी बीच खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिसने फैन्स को सरप्राइज कर दिया।

अर्जुन रामपाल को अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं।

जैसे ही दोनों ने यह खबर शेयर की उनके फैंस और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी भी शामिल हैं।

तीसरी बार पिता बनने की खुशी मिलने पर अर्जुन रामपाल बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उससे लगता है कि उन्होंने कोई मैटर्निटी फोटोशूट करवाया है।

यह भी देखे: इन 6 बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है वोट डालने का अधिकार, जानिए क्या है वजह

गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीकी मॉडल हैं। उन्होंने साल 2009 में मिस इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था और FHM की विश्व की 100 सेक्सी महिलाओं में चुनी गई हैं। उन्हें शोहरत 'मिस IPL बॉलीवुड' का खिताब जीतने के बाद मिली।

वह IPL टीम डेकन चार्जर्स को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

मेहर की फ्रेंड के हवाले से मुंबई मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है, कि मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेंग्नेंसी से कोई इश्यू नहीं है। मेहर ये एक्सेप्ट कर चुकी हैं कि अर्जुन ने मूवऑन कर लिया है।

यह भी देखे: दिशा ने नहीं, इस एक्ट्रेस ने कई साल पहले तोड़ा है सलमान को किस करने का रिकॉर्ड, SEE VIDEO

मेहर एक बहुत अच्छी मां हैं और मेहर हर वह चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story