×

करोड़ों का चूना लगाया इस एक्ट्रेस ने, पैसे मांग रहा प्रोड्यूसर

बॉलीवुड में अमीषा पटेल को एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।

Roshni Khan
Published on: 5 Aug 2023 5:42 PM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 5:48 PM GMT)
करोड़ों का चूना लगाया इस एक्ट्रेस ने, पैसे मांग रहा प्रोड्यूसर
X
amisha patel

मुंबई: बॉलीवुड में अमीषा पटेल को एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन अब अमीषा लो लेकर एक खबर आ रही है जिसे जान कर आप हैरान हो जाएंगे। उनके खिलाफ रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपए का चेक बाउंस का आरोप लगाया है।

अजय ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई बहाना बनाने लगती थीं।

ये भी देखें:राम रहीम बनेगा ये एक्टर, अब बड़े पैमाने पर होगा बाबाओं का खुलासा

फिल्म फ्लॉप होने के बाद प्रोड्यूसर ने मांगे पैसे

बाद में जब फिल्म फ्लॉप हो गयी तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया। लेकिन जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इस मामले को लेकर अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी उस बात का कोई रिस्पॉन्ड नहीं दिया है।

उसके बाद अमीषा को समन भेजे गए और पैसों को लेकर कोर्ट में कार्रवाई चलती रही। आपको बता दें कि 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही अमीषा अपने टाइम पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। अमीषा पर ये भी आरोप हैं कि पैसे मांगने पर उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की थी। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उन पर धोधाखड़ी के आरोप लग चुके हैं।

ये भी देखें:भीषण आग से तबाही: लाखों लोगों को बचाया गया, हर घंटे जल रहा 800 एकड़ क्षेत्र

इवेंट ऑर्गनाइजर ने लगाया आरोप

अमीषा पर 11 लाख रुपए लेने के बाद ऑर्गनाइजर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। अमीषा पर आरोप था कि उन्होंने एक वेडिंग इवेंट में आकर डांस करने के 11 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद वह इवेंट में नहीं पहुंचीं। यह रकम आरोपी राजकुमार द्वारा न्यू मैक्स इन्टरटेंनमेंट कंपनी के नाम से ली गई थी। उन पर ये आरोप मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा ने लगाए थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story