×

भीषण आग से तबाही: लाखों लोगों को बचाया गया, हर घंटे जल रहा 800 एकड़ क्षेत्र

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है। अब इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से 1 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आग इतनी भयानक है कि हर घंटे करीब 800 एकड़ क्षेत्र इसकी चपेट में आ रहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Aug 2023 12:00 AM GMT
भीषण आग से तबाही: लाखों लोगों को बचाया गया, हर घंटे जल रहा 800 एकड़ क्षेत्र
X

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है। अब इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से 1 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आग इतनी भयानक है कि हर घंटे करीब 800 एकड़ क्षेत्र इसकी चपेट में आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक सैन फर्नांडो घाटी में 7542 एकड़ का क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है। लॉस एंजिल्स से सिर्फ 32 किमी की दूरी पर यह भीषण आग लगी हुई है जो धीरे-धीरे अब शहर की तरफ बढ़ती जा रही है। अभी 13 प्रतिशत आग पर ही काबू पाया गया है।

यह भी पढ़ें...भारत की बड़ी जीत: विदेश सचिव ने बताया, मोदी और जिनपिंग के बीच क्या हुई बात

इस आग को सैडलरिज फायर नाम दिया गया है जो कैलिफोर्निया की बड़ी आपदा घोषित की गई है। इस आगे ने करीब 31 बिल्डिगों को हानि पहुंचाई है। 20 हजार घरों के इस आग की चपेट में आने का खतरा है।

जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत सिलमर शहर से हुई। यह आग क्यों बढ़ती जा रही है इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन कहा जा रहा है कि तेज हवाओं और आद्रता की वजह से आग विकराल होती जा रही है।

यह भी पढ़ें...शिखर वार्ता के बाद नेपाल रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति, मोदी भी दिल्ली…

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की है कि वे अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। आग बुझाने के लिए करीब एक हजार दमकलकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा हेलिकॉप्टर और विमानों से भी पानी छिड़ककर आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें...मचायेगा तबाही! आ रहा भीषण तूफान, 36,000 से अधिक मकान नष्ट

आग की वजह से ज्यादातर इलाकों में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ हाईवे और मेट्रो सेवाओं को भी रोक दिया गया है।

3 लाख घरों में बिजली नहीं

इस भीषण आग की वजह से कैलिफोर्निया में इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को प्रदेश में 3,12,000 लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story