×

मचायेगा तबाही! आ रहा भीषण तूफान, 36,000 से अधिक मकान नष्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा, और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये।

Shivakant Shukla
Published on: 4 Aug 2023 2:43 PM GMT (Updated on: 4 Aug 2023 10:30 AM GMT)
मचायेगा तबाही! आ रहा भीषण तूफान, 36,000 से अधिक मकान नष्ट
X

तोक्यो: जापान में आज भीषण तूफान हेजिबीस ने तबाही मचा दी है। वहीं अब ये राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें— काली करतूत! आधी रात वाली शादी के बाद से चर्चा में SDM साहब

तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई है, और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार इस तूफान भूस्खलन की भी आशंकाएं बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा, और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये।

ये भी पढ़ें— योगी के सपने को झटका! तौकीर की हुई मौत, जानें कौन है ये…

भीषण तबाही की आशंका

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शनिवार शाम को मध्य या पूर्वी जापान में 216 किलोमीटर प्रति घंटा (134 मील प्रति घंटा) की अधिकतम रफ्तार से तूफान के पहुंचने की आशंका है। चिबा में 36,000 से अधिक मकान या नष्ट हो गए। स्थानीय सरकार ने प्रभावित इमारतों में रह रहे लोगों से तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें—जम्मू-कश्मीर: 370 के बाद बड़ा एलान, जल्द बहाल होंगी मोबाइल पोस्टपेड सेवाएं

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story