×

फूफा अरुण जेटली! इन टीवी कलाकारों से ऐसा गहरा है इनका रिश्ता

जेटली की गिनती देश के प्रखर नेताओं में होती थी। वह जितने अच्छे वकील थे उतने ही अच्छे नेता भी थे। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में भी जेटली ने अहम भूमिका निभाई थी। जेटली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील थे और बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद थे।

Manali Rastogi
Published on: 24 Aug 2019 10:24 AM GMT
फूफा अरुण जेटली! इन टीवी कलाकारों से ऐसा गहरा है इनका रिश्ता
X

मुंबई: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में निधन हो गया। पूरा देश उनके निधन के शोक में डूबा हुआ है। जेटली काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनको सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वह दुनिया को अलविदा कहकर चल दिए।

यह भी पढ़ें:रो देंगे मोदी! जेटली के इस पल को जब भी करेंगे याद

जेटली के निधन पर उनकी भतीजी ने भी शोक जताया है। उनकी भतीजी और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा हैं। जी हां, एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और एक्टर अक्षय डोगरा अरुण जेटली के रिश्तेदार हैं। इस बारे में बहुत कम ही लोगों को मालूम होगा कि अरुण जेटली इन दोनों के फूफाजी लगते हैं।

Image result for arun jaitley with ridhi dogra

यह भी पढ़ें: जेटली के निधन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने जताया शोक

रिद्धि डोगरा ने अरुण जेटली के निधन की खबर मिलने के बाद पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट कर दुख जताया है। दो साल पहले भी अरुण जेटली के जन्मदिन पर रिद्धि ने ट्व‍िटर पर बर्थडे विश किया था। इस पोस्ट में रिद्धि ने जन्मदिन की बधाई देते हुए जेटली को 'फूफाजी' के रूप में मेंशन किया था।

Image result for arun jaitley with ridhi dogra

यह भी पढ़ें: BJP का मनहूस महीना: चले गए ये 3 दिग्गज नेता, मोदी के थे सबसे ज्यादा करीबी

Next Story