×

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का धमाकेदार लुक, देख, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा दुनियाभर में तेजी से अपनी छाप छोड़ रहा है। फिल्मों से लेकर इसके गाने सब दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचा रहें हैं। भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने हाल फिलहाल में एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ चुका है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Jun 2023 9:55 AM GMT
Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का धमाकेदार लुक, देख, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
X
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा दुनियाभर में तेजी से अपनी छाप छोड़ रहा है। फिल्मों से लेकर इसके गाने सब दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचा रहें हैं। अब सिर्फ यूपी बिहार और झारखंड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कोने-कोने में भोजपुरी फैंस हैं। समय के साथ ही साथ भोजपुरी दर्शक बढ़ रहें हैं। भोजपुरी सिनेमा में कुछ ऐसे सितारे हैं जो बैक टू बैक अपने प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहें हैं और उन्हीं में से एक अरविंद अकेला कल्लू भी हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी भोजपुरी सुपरस्टारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने की पूरी तैयारी में हैं।

चर्चा में आया अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट पोस्ट

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने हाल फिलहाल में एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ चुका है। दरअसल उनका यह पोस्ट उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म "संकट मोचन हनुमान" से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया है, जो बेहद धमाकेदार है।

फर्स्ट लुक ने मचा दिया बवाल

अरविंद अकेला कल्लू के सामने आए फर्स्ट लुक से सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। फैंस इंप्रेस हो गए हैं और अब बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहें हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "संकट मोचन हनुमान....जय श्री राम।" वहीं अरविंद अकेला कल्लू के लुक की फैंस और दर्शक भर-भरकर तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "जय श्री राम कल्लू का कहर।"

राम की भक्ति में रमे नजर आए अरविंद अकेला कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू के सामने आए लुक की बात करें तो वह भंगवा धोती और कुर्ता पहने नजर आए, उनके कुर्ते में राम नाम लिखा हुआ है। इस फोटो में अरविंद अकेला कल्लू का एटीट्यूड देखते बन रहा है। बताते चलें कि इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की जा रही है।

इस एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे अरविंद अकेला कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस भोजपुरी फिल्म "संकट मोचन हनुमान" में रक्षा गुप्ता नजर आएंगी। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को चंदन उपाध्याय डायरेक्ट कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story