×

Arvind Trivedi 'Ravan' Ka Nidhan: दुनिया को अलविदा कह गए 'रामायण' के रावण अरविंद त्रिवेदी, रिश्तेदार ने की पुष्टि

Arvind Trivedi 'Ravan' Ka Nidhan: दूरदर्शन का सबसे लोकप्रिय धारवाहिक रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 6 Oct 2021 1:30 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2021 1:57 AM GMT)
Arvind Trivedi Ravan Ka Nidhan: दुनिया को अलविदा कह गए रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी, रिश्तेदार ने की पुष्टि
X

Arvind Trivedi 'Ravan' Ka Nidhan: रामानंद सागर के सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' (Ramanand Sagar Ramayana) में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) दुनिया को अलविदा कह गए। 82 साल अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi Age) ने मुंबई के कांदिवली स्थित आवास (Arvind Trivedi House) में अपनी आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी उनके एक रिश्तेदार ने की है।

बीते मंगलवार को देर रात उन्हें हार्टअटैक आया, जिसके बाद करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि "वे लंबे समय से बीमार थे। वे 3 सालों उनकी हालत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी। कई बार तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। एक महीने पहले ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे।"

अरविंद त्रिवेदी की मौत का अफवाह

आपको बता दें कि अभिनेता अरविंद त्रिवेदी की मृत्यु की खबर को लेकर कई बार अफवाह उड़ी थी। इसी साल मई में अभिनेता के निधन का अफवाह उड़ा था, जिसके बाद इस अफवाह का खंडन करते हुए रामायण सीरियल के लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने लोगों से अपील भी की कि "आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनाने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूटी खबर, प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कि वे इस तरह की खबर ना फैलाये। वो भगवान की दया से ठीक है और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।"

इसी साल मई महीने में उड़ी थी अरविंद त्रिवेदी की अफवाह

लोकप्रियता भी जंजाल, जीते जी मार देते हैं लोग, रामायण फेम इस कलाकार के साथ दो बार हुआ ऐसा

बार-बार मौत देने के बाद आखिरकार अरविंद त्रिवेदी बीते मंगलवार (5 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह ही गए। आइए जानते है अपने जमाने में लोगों के दिलों में राज करने वाले अरविंद त्रिवेदी के बायोग्राफी (Arvind Trivedi Biography In Hindi)के बारे में...

अरविंद त्रिवेदी का जीवन परिचय (Arvind Trivedi Ka Jeevan Parichay)

अरविंद त्रिवेदी का जन्म (Arvind Trivedi Date Of Birth) 8 नंवबर 1938 को इंदौर में त्रिवेदी परिवार में हुआ था। उन्होंने बॉम्बे के भवन कॉलेज से 12वीं पास की। 4 जून साल 1966 में उन्होंने नलिनी (Nalini Arvind Trivedi) से शादी की। बता दें कि अरविंद त्रिवेदी की तीन बेटियां है। उनका कोई बेटा (Arvind Trivedi Son) नहीं है।

अवॉर्ड (Award)

अरविंद त्रिवेदी ने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। गुजरात सरकार ने उन्हें 'बेस्ट एक्टर' के लिए 7 बार पुरस्कार से नवाजा।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story