×

इस एक्टर ने रामायण में निभाए हैं 7 से ज्यादा किरदार, जानिए इनके बारे में

लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं और ऐसे में सभी के घरों में रामायण खूब देखी जा रही है। लोग पहले की ही तरह इस रामायण के टाइमिंग पर एक साथ हो कर इस धारावाहिक को देख रहे हैं।

Shreya
Published on: 9 April 2020 5:33 AM GMT
इस एक्टर ने रामायण में निभाए हैं 7 से ज्यादा किरदार, जानिए इनके बारे में
X
इस एक्टर ने रामायण में निभाए हैं 7 से ज्यादा किरदार, जानिए इनके बारे में

लखनऊ: इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। भारत में भी तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान लोगों ने ये मांग की कि अगर घर में बैठे हैं तो रामायण का प्रसारण कर दिया जाए। लोगों की इस बात ने इतनी तूल पकड़ ली कि आखिरकार लोगों की बात मानते हुए दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण एक बार फिर से शुरु कर दिया गया।

यह भी पढे़ं: कोरोना वायरस: जानिए क्यों PM मोदी की तारीफ कर रहे हैं ट्रंप, ये है बड़ी वजह

इस एक्टर ने निभाए 7 से ज्यादा किरदार

लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं और ऐसे में सभी के घरों में रामायण खूब देखी जा रही है। लोग पहले की ही तरह इस रामायण के टाइमिंग पर एक साथ हो कर इस धारावाहिक को देख रहे हैं। इसको दर्शकों का इतना प्यार मिल चुका है कि इस सीरियल ने सभी टीआरपी को पछाड़ कर रखा दिया है। आज हम आपको इस धारावाहिक से जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे हैं। जो शायद ही आने गौर किया हो। दरअसल, इस पूरी रामायण में एक ऐसा एक्टर भी है, जिसने इसमें एक नहीं बल्कि 7 अलग-अलग किरदार निभाए हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर असलम खान की।

रामानंद सागर को काम जंचने के बाद ऑफर कर दिए कई रोल

एक्टर असलम खान का काम निर्माता रामानंद सागर को इतना अच्छा लगा कि इन्हें कईयों रोल ऑफर कर दिए। एक्टर ने भी अपने सभी किरदारों में अपनी एक्टिंग से एक अलग जान फूंक दी। जिसके लिए उनकी आज तक तारीफें होती हैं। इस वक्त टीवी पर रामायण का प्रसारण हो रहा है तो ऐसे में गौर कीजिएगा, ये एक्टर आपको अलग-अलग रोल में समय-समय पर नजर आ ही जाएंगे।

यह भी पढे़ं: कोरोना से लड़ाई: केंद्र ने राज्यों के लिए खोला खजाना, दिए इतने करोड़

इस रोल में देखे गए असलम

जब सीता का स्वयंवर हुआ था तब इनको निषादराज केवट के सेनापति के रूप में देखा गया था, जो एक भजन गायक के रुप में भी देखे गए। इन्हें ऋषि मुनियों के साथ भी देखा गया है। इसके अलावा ये खर दूषण की सेना में वानर के रोल में भी नजर आये हैं। इन्हें समुद्र देवता के रूप में भी देखा गया। इस तरह असलम खान ने रामायण में कई तरह के किरदार निभाए। रामायण में एक से ज्यादा कई रोल निभाने वाले असलम पहले व्यक्ति हैं।

जानिए पर्सनल लाइफ से जुड़ीं ये बातें

अगर बात करें इनके पर्सनल लाइफ की तो असलम 1961 में उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे थे। इनके पिता मुंबई में रेलवे में नौकरी करते थे, इसलिए इन्होंने मुंबई में ही पढ़ाई की। बता दें कि असलम रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' और 'अलिफ लैला सीरियल में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में बतौर एक्टर काम किया। लेकिन साल 2002 में इन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और अपने अब वह झाँसी में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: मरकज में रोजना जुटते थे इतने हजार लोग, जांच में जुटा क्राइम ब्रांच

Shreya

Shreya

Next Story