×

अक्षय ने 1 करोड़ किए दान, असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

अक्षय कुमार ने असम पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रूपए का दान दिया है। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर अक्षय के अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया है।

Monika
Published on: 18 Aug 2020 1:09 PM GMT
अक्षय ने 1 करोड़ किए दान, असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
X
Akshay Kumar

मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सबकी मदद करने के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। फिर चाहे वह पीएम केयर फंड ही क्यों ना हो। हाल ही में अक्षय कुमार ने असम पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रूपए का दान दिया है। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर अक्षय के अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया है।

CM सोनोवाल ने अक्षय कुमार का किया शुक्रिया

ट्वीट में उन्होंने लिखा 'असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी को धन्यवाद। आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वादों की वर्षा करें।'



यह भी पढ़ें: Gold में बंपर उछाल: सोने की कीमत में आई तेजी, जानिए आज का भाव

33 जिले बाढ़ से हुए प्रभावित

पिछले महीने जुलाई में असम के कुल 33 में से 33 जिले बाढ़ के पानी से डूब गए थे। जिसके कारण लगभग 28 लाख लोग प्रभावित हो गए थे। कई बेघर हो गए, ना खाने को खाना ना पीने को साफ़ पानी । सभी फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए जिसके कारण कई लोगों ने अपनी जान तक गवा दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्य सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर बाढ़ राहत के अभियान में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सेना ने लिया बदला: तीसरा आतंकी भी हुआ ढेर, किया था जवानों पर हमला

Actor Akshay kumar

अक्षय ने बिहार के लिए भी दान किए एक करोड़ रुपये

असम के साथ साथ अक्षय ने बिहार के लिए भी 1 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि अक्षय ने इसका ज़िकर कभी नहीं किया। अक्षय कुमार ने जब पीएम केयर फंड के लिए 25 करोड़ रुपए दान किया था, तब मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए और बीएमसी के कोरोना प्रयासों के लिए 3 करोड़ की मदद का भी ऐलान किया था। पिछले साल मई में भी अक्षय ने उड़ीसा सरकार की फानी चक्रवात के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए की सहायता दी थी।

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिसिटी बिल-2020: बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story