×

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आये प्रियंका व अक्षय, दी इतने करोड़ की मदद

 अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने ज़रूरतमंदों की मदद की अपील करने के साथ ख़ुद भी करोड़ों की रकम दान की है। अक्षय ऐसे अभिनेता हैं, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं।

suman
Published on: 18 July 2019 6:08 AM GMT
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आये प्रियंका व अक्षय, दी इतने करोड़ की मदद
X

जयपुर: असम में आयी बाढ़ ने जनजीवन बेहाल कर दिया है यहां बाढ ने तबाही मचा दी है। ऐसे में बॉलीवुड भी बाढ़ पीड़ियों की मदद के लिए सक्रिय हो गया है। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने ज़रूरतमंदों की मदद की अपील करने के साथ ख़ुद भी करोड़ों की रकम दान की है। अक्षय ऐसे अभिनेता हैं, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। अक्षय ने ट्विटर पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा है- असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल टूट गया है। बाढ़ से प्रभावित सभी इंसानों और जानवरों को तत्काल मदद की दरकार है। मैं सीएम रिलीफ़ फंड और काज़ीरंगा पार्क के बचाव के लिए एक-एक करोड़ रुपये दान देना चाहूंगा। आप सबसे भी सहयोग करने की अपील करता हूं।

हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, 37 वें जन्मदिन पर देखिए उनकी चुनिंदा तस्वीरें

जब अक्षय सामाजिक सरोकार से जुड़े काम के लिए आगे आये हों। मई में उन्होंने उड़ीसा में आये फानी तूफ़ान से प्रभावित लोगों के लिए एक करोड़ की राशि दान की थी। अक्षय इसके अलावा भारत के वीर के ज़रिए सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद करते हैं। वहीं, केरल और चेन्नई में आई बाढ़ के समय भी अक्षय ने मदद का एलान किया था। अक्षय की फ़िल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

ये क्या! राधिका आप्टे का बोल्ड सीन हुआ लीक, सामने आईं ये PICS

18 जुलाई को अपना जन्म दिन मना रहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है। प्रियंका ने लिखा- असम और देश के दूसरे हिस्सों से आ रही ख़बरों से व्यथित हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं।असम में आयी बाढ़ से हज़ारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। जानवरों का बुरा हाल है। कई जानें भी जा चुकी हैं।

suman

suman

Next Story