×

एवेंजर्स एंड गेम ने मचायी तबाही, अभूतपूर्व कमाई का नया रिकॉर्ड !

बहुत ही बेहतरीन उम्मीदों के घोड़ों पर सवार एवेंजर्स एंड गेम भारत में 26 अप्रैल को 2845 स्क्रींस पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उतारी गयी। भारत में किसी हॉलीवुड फ़िल्म को आम तौर पर अधिकतम 2500 स्क्रींस एलॉट करने का रिवाज़ रहा है, मगर देश में एवेंजर्स एंड गेम के लिए दीवानगी देखते हुए सिनेमाघरों ने आख़िरी वक़्त में स्क्रींस की संख्या बढ़ा दी।

SK Gautam
Published on: 27 April 2019 4:49 PM GMT
एवेंजर्स एंड गेम ने मचायी तबाही, अभूतपूर्व कमाई का नया रिकॉर्ड !
X

मुंबई: हॉलीवुड फ़िल्म एवेंजर्स एंड गेम भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी, इस बात का अंदाज़ा तो था, मगर कमाई का नया इतिहास रच देगी, यह उम्मीद किसी हो नहीं थी। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर एवेंजर्स एंड गेम कमाई का सैलाब नहीं सूनामी बनकर आयी है। फ़िल्म ने पहले ही दिन 53 करोड़ का ज़बर्दस्त आंकड़ा हासिल करके सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ कर लिया है।

ये भी देखें :जानिए क्यों भारत ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को श्रीलंका जाने से किया आगाह

बहुत ही बेहतरीन उम्मीदों के घोड़ों पर सवार एवेंजर्स एंड गेम भारत में 26 अप्रैल को 2845 स्क्रींस पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उतारी गयी। भारत में किसी हॉलीवुड फ़िल्म को आम तौर पर अधिकतम 2500 स्क्रींस एलॉट करने का रिवाज़ रहा है, मगर देश में एवेंजर्स एंड गेम के लिए दीवानगी देखते हुए सिनेमाघरों ने आख़िरी वक़्त में स्क्रींस की संख्या बढ़ा दी।

ये भी देखें :मोदी पर बिफरी बुआ, जानें अब ये क्या कह गयी पीएम के बारे में?

जानकारों के अनुसार, फ़िल्म की सभी भाषाओं में पहले दिन की कमाई 53.10 करोड़ रही है। पहले दिन कमाई का यह नया रिकॉर्ड है। भारत में अब तक किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड फ़िल्म ने इस आंकड़े को नहीं छुआ है। अप्रैल के आख़िरी शुक्रवार को किसी नॉन हॉलीडे पर होने वाली यह सबसे बड़ी कमाई भी है। एवेंजर्स एंड गेम ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस का गणित ही बदल दिया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story