×

दिग्गज अभिनेत्री हुई प्रेग्नेंट, बिना शादी के ही कर दिया इस नाम का खुलासा

अस्सी के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि दोनों को कैसे प्यार हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे जहां दोनों मेहमान बनकर गए थे।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 10:50 AM GMT
दिग्गज अभिनेत्री हुई प्रेग्नेंट, बिना शादी के ही कर दिया इस नाम का खुलासा
X

मुंबई: नीना गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री का काफी मशहूर नाम है। छोटे पर्दे से अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता का आज जन्मदिन है। नीना गुप्ता ने टीवी सीरियल "खानदान" से अपनी पहचान बनाई थी। करीब 30 साल पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के कारण सुर्ख़ियों में तब आयीं थी जब वो बिना विवाह के एक बच्ची की मां बनीं। ये अफेयर आगे चलकर उनकी पहचान के साथ जुड़ गया। आइए आपको बताते हैं नीना गुप्ता की कहानी।

नीना गुप्ता की वो लव स्टोरी

बता दें कि नीना गुप्ता की खुद खुद की निजी जिंदगी आसान नहीं रही। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार की खबर की वजह से काफी चर्चाओं में आईं थीं। नीना गुप्ता की वो लव स्टोरी उन दिनों के हिसाब से बहुत बोल्ड और तहलका मचाने वाली थी। जब उन्होंने बगैर शादी किए मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया तो इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिसे देखो वह यही चर्चा करता नजर आता था। तब उन्होंने समाज, अपने पेरेंट्स और शुभचिंतकों की राय के खिलाफ जाकर मां बनने का फैसला किया था।

खोजी पत्रकार ने पता लगाया

जब नीना गुप्ता ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया तो रिकॉर्ड्स पर पिता का नाम दर्ज नहीं कराया। मीडिया ने पिता का नाम पूछा तो बताने से इंकार कर दिया। इस पर लंबे समय तक गॉसिप होता रहा। नीना बेपरवाह होकर अपने काम में जुट गईं। उन दिनों वो रंगमंच और फिल्मों में सक्रिय थीं। राज खुला लेकिन समय लगा। मुंबई के एक खोजी पत्रकार ने महानगर में जाकर जन्म प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल की। फिर वो पत्रकार उस जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी निकालकर लाया, जो अखबारों में प्रकाशित हुई। नीना की बेटी मसाबा के पिता महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स निकले।

ये भी देखें: प्रियंका गांधी का जबरा फैनः दे दिया अपना आशियाना, कहा आ जाओ यहां

मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे विवियन और नीना

बताया जाता है कि अस्सी के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि दोनों को कैसे प्यार हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे जहां दोनों मेहमान बनकर गए थे। एंटीगुआ में संपन्न परिवार में पैदा हुए विवियन 70 और 80 के दशक में वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम थे। उनका नाम महान बल्लेबाज के तौर पर लिया जाता था। उनकी कद-काठी, पैनी नजरें, बला की ताकत दुनिया के गेंदबाजों में खौफ का पर्याय बन चुकी थी।

रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे

नीना और विवियन का रिश्ता काफी अलग था। जब रिचर्ड्स से नीना की मुलाकात हुई, उस समय रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। कुछ का कहना ये भी है कि उस समय विवियन अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला।

विव पहले से शादीशुदा थे

रिचर्ड्स शादीशुदा थे। उन्होंने एंटीगुआ की मरियम से लव मैरिज की थी। उनका दांपत्य जीवन अच्छी तरह चल रहा था। जब नीना उनके जीवन में आईं तो वह खुद को रोक नहीं पाए। नीना उनके मोहपाश में बंधी और वह उनके रंग में। कहा जाता है कि उन दिनों मुंबई में काम के बीच फुरसत पाते ही नीना सीधे इंग्लैंड चली जाती थीं, जहां रिचर्ड्स का दूसरा घर था। यहीं नहीं रिचर्ड्स भी जब तब समय निकाल कर मुंबई आते, नीना के फ्लैट में उनके मेहमान बनते। ये सब इतने गुपचुप चल रहा था कि किसी को पता तक नहीं चला।

ये भी देखें: MP Board ने जारी किया 10वीं का परिणाम, 15 छात्रों ने किया टॉप

रिचर्ड्स कभी पत्नी से अलग नहीं हुए

पता भी तभी चला जब पिता के रूप में उनका नाम सामने आया। इस प्रेम संबंध का असर रिचर्ड्स के अपने दांपत्य जीवन पर क्या पड़ा, ये तो नहीं मालूम, लेकिन वो अपनी पत्नी मरियम से कभी अलग नहीं हुए। अलबत्ता मरियम ने जरूर मसाबा को पति की बेटी के रूप में स्वीकार किया।

रिचर्ड्स अपनी पत्नी से कभी अलग नहीं हुए

रिचर्ड्स और नीना ने कभी शादी नहीं की। लेकिन वो पिछले बरसों में लगातार भारत आकर बेटी के साथ समय गुजारते रहे हैं। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने स्वीकार किया कि हां, वह मसाबा के पिता हैं। बचपन में स्कूल की छुट्टियों के दौरान मसाबा भी पिता के परिवार के साथ समय गुजारने एंटीगुआ जाती थीं। वहां अपने भाई-बहन के साथ समय बिताती थीं। चूंकि रिचर्ड्स अपनी पत्नी से कभी अलग नहीं हुए लिहाजा नीना से उनकी लव स्टोरी पर भी जल्दी ही फुल स्टॉप लग गया। हालांकि इसके बाद गॉसिप्स में नीना का नाम कई लोगों से जुड़ा। जिसमें आलोकनाथ से लेकर संगीतकार शारंगदेव तक के नाम शामिल हैं।

ये भी देखें: ऐसा है विकास दुबे का आशियाना, यहीं से रची थी मौत की साजिश

विवेक मेहरा से अमेरिका में गुपचुप शादी

60 साल की हो चुकीं नीना ने 12 साल पहले वर्ष 2008 में विवेक मेहरा से अमेरिका में गुपचुप शादी रचा ली। विवेक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। साथ ही जानी मानी कंपनी प्राइस वाटरहाउस कूपर्स में पार्टनर। विवेक और नीना का रोमांस करीब छह साल चला। उसके बाद उन्होंने शादी की। हालांकि विवेक पहले से विवाहित थे। पत्नी से तलाक मिलने के बाद उन्होंने नीना से शादी की। नीना की पिछली कुछ फिल्में हिट रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story