×

प्रियंका गांधी का जबरा फैनः दे दिया अपना आशियाना, कहा आ जाओ यहां

पुनीत मिश्रा ने इस मकान को प्रियंका गांधी को ऑफर किया है। पुनीत मिश्रा ने अपने तीन बेडरूम वाले इस मकान के बाहर बकायदा प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया है।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 10:22 AM GMT
प्रियंका गांधी का जबरा फैनः दे दिया अपना आशियाना, कहा आ जाओ यहां
X

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता के बाद सियासत भी तेज हो गई है। प्रियंका साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में जुट गई हैं। इस बीच जब दिल्ली में केंद्र सरकार ने उनसे बंगला छीना तो उन्होंने लखनऊ में अपना नया ठिकाना बनाने की बात कही। तो दूसरी तरफ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी को अपना घर देने की बात कही है उसका कहना है कि प्रियंका गांधी वाराणसी में रहकर पूर्वांचल की सियासत में कांग्रेश के लिए अहम रोल अदा कर सकते हैं।

योगी से चीन घबराया: यूपी से मिला ये तगड़ा झटका, हुआ करोड़ों का नुकसान

मकान के बाहर लगाया प्रियंका का नेमप्लेट

कांग्रेसी कार्यकर्ता पुनीत मिश्रा का बजरडीहा इलाके में मकान है। पुनीत मिश्रा ने इस मकान को प्रियंका गांधी को ऑफर किया है। पुनीत मिश्रा ने अपने तीन बेडरूम वाले इस मकान के बाहर बकायदा प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया है। मकान में आधुनिक सुख सुविधा के अनुसार सभी सामान मौजूद है। सभी कमरों मैं प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी की फोटो लगी हुई है।

एसी का खतरनाक खेल: जितनी ठंडी हवा उतनी बढ़ती जा रही गर्मी

पुनीत को प्रियंका के फैसले का इंतजार

न्यूज़ट्रैक से बात करते हुए मकान के मालिक पुनीत मिश्रा कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से उत्तर प्रदेश की राज्य की बागडोर संभालें। वाराणसी धर्म नगरी होने के साथ ही राजनीतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से अपनी राजनीति को आगे बढ़ाती हैं तो न सिर्फ पार्टी का जनाधार मजबूत होगा बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। इसी सोच के कारण मैंने प्रियंका गांधी को अपना आवास समर्पित किया है। मैं चाहूंगा कि प्रियंका गांधी वाराणसी आए तो मेरे मकान में रहे। पुनीत ने अपनी मंशा से स्थानीय कांग्रेस के नेताओं को अवगत करा दिया है। अब उन्हें इंतजार प्रियंका गांधी के जवाब का है।

लखनऊ में तैयार हो रहा है प्रियंका का स्थाई निवास

दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव से प्रियंका उत्तर प्रदेश की सक्रिय सियासत में भाग ले रही हैं। हाल के दिनों में वो लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही है। पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ के दौरे पर रहती है। लेकिन जब से दिल्ली में उनका बंगला खाली कराया गया है, अब प्रियंका के लिए लखनऊ में स्थानीय निवास खोजा जा रहा है, को अब पूरा भी हो चुका है।

रिपोर्टर- आशुतोष सिंह, वाराणसी

पुलिस-बदमशों में फायरिंग: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, कई सारे हथियार बरामद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story