×

बनेंगे सन्यासी! मशहूर बॉलीवुड अभिनेता के बेटे ने चुनी अध्यात्म की राह

बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना 70 के दशक के टॉप के अभिनेता थे। लेकिन उसी समय विनोद खन्ना ने आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में जाकर सभी को भौचक्का कर दिया। पर अब तो सुनने में आ रहा है कि विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते दिखाई दे रहें हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Nov 2019 5:34 AM GMT
बनेंगे सन्यासी! मशहूर बॉलीवुड अभिनेता के बेटे ने चुनी अध्यात्म की राह
X
बनेंगे सन्यासी! मशहूर बॉलीवुड अभिनेता के बेटे ने चुनी अध्यात्म की राह

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना 70 के दशक के टॉप के अभिनेता थे। लेकिन उसी समय विनोद खन्ना ने आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में जाकर सभी को भौचक्का कर दिया। पर अब तो सुनने में आ रहा है कि विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते दिखाई दे रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साक्षी ने अध्यात्म का रास्ता पकड़ लिया है और ओशों इंटरनेशनल ज्वॉइन कर लिया है।

यह भी देखें... PM Modi आरसीईपी समिट में आज होंगे शामिल, इन देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता

फिल्मों में आए और फिर इंडस्ट्री में छा गए

बता दें कि साक्षी, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। कहा जाता है कि जब विनोद खन्ना ने ओशो की शरण ली थी उस दौरान भारत में उनका आना-जाना बहुत कम होता था।

लंबे समय अंतराल के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। वे साल 1987 में फिल्म इंसाफ से दोबारा फिल्मों में आए और फिर इंडस्ट्री में छा गए। हालांकि वो बात दूसरी है कि वे दोबारा वो स्टारडम हासिल नहीं कर पाए जो पहले था।

यह भी देखें... बैंकाकः पीएम मोदी की आज जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ बैठक

अब इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था कि आखिरकार विनोद खन्ना ने संन्यास क्यों लिया। लेकिन माना जाता है कि परिवार और करियर संभालना विनोद खन्ना के लिए मुश्किल हो गया था। जिस कारण उन्होंने संन्यास बनने का निर्णय लिया था। आपको बता दें कि संन्यास से वापस लौटने के बाद पहली पत्नी गीतांजलि से विनोद का रिश्ता टूट गया था जिसके बाद उन्होंने कविता से शादी की थी।

विनोद खन्ना के बड़े बेटे

बेटे साक्षी की बात करें तो आज से कुछ 4 साल पहले खबरें आई थीं कि वे मिलन लुथरिया की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। मगर ना उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया ना ही किसी को इसका कारण पता चला।

इसी के साथ विनोद खन्ना के बड़े बेटे अक्षय खन्ना की बात करें तो वे बॉलीवुड में सक्रिय हैं और लगातार फिल्में कर रहे हैं। साल 2019 में उनकी फिल्म सेक्शन 375 रिलीज हुई थी। और इस फिल्म की दर्शकों ने बहुत सराहना की थी।

यह भी देखें... अयोध्या मामला: SC के फैसले से पहले आया आदेश, अब हुआ ये काम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story