×

Bhojpuri News: निरहुआ के भाई संग ये क्या गुल खिला रहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम, देख खुली रह जायेंगी आंखें

Neelam Giri and Pravesh Lal Photo: खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री नीलम गिरी का जादू भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Sep 2023 9:02 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2023 9:07 AM GMT)
Bhojpuri News: निरहुआ के भाई संग ये क्या गुल खिला रहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम, देख खुली रह जायेंगी आंखें
X
Neelam Giri and Pravesh Lal (Photo- Social Media)
Neelam Giri and Pravesh Lal Photo: खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री नीलम गिरी का जादू भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है। वह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की धक धक गर्ल कहलाती हैं, क्योंकि उनकी हॉटनेस देख फैंस और यूजर्स की धड़कने तेज हो जाती हैं। नीलम गिरी अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में आ जाती हैं। पिछले कुछ समय से नीलम गिरी का नाम इंडस्ट्री के एक अभिनेता के साथ जुड़ रहा है, वहीं इसी बीच एक बार फिर दोनों की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।

इस अभिनेता के साथ रोमांटिक हुईं नीलम गिरी

नीलम गिरी (Neelam Giri Boyfriend) का नाम भोजपुरी के जिस अभिनेता के साथ जुड़ रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार निरहुआ के भाई और अभिनेता प्रवेश लाल हैं। नीलम गिरी और प्रवेश लाल की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहें हैं। इस तस्वीर को प्रवेश लाल ने खुद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। जी हां! आइए आपको बताते हैं कि प्रवेश ने किस कारण नीलम गिरी संग इतनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

इस वजह से प्रवेश लाल ने नीलम गिरी संग शेयर की प्यार भरी तस्वीर

प्रवेश लाल ने अभिनेत्री नीलम गिरी संग अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर यूं ही शेयर नहीं की, बल्कि एक खास वजह से शेयर की है। दरअसल नीलम गिरी (Neelam Giri Birthday) का आज जन्मदिन है, और इसी खास अवसर पर प्रवेश लाल ने ये प्यारी तस्वीर साझा कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। नीलम गिरी को फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रहीं हैं तो भला प्रवेश लाल कैसे पीछे रहते, उन्होंने भी नीलम गिरी के इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
View this post on Instagram

A post shared by Pravesh Lal ? (@pravesh_lal)

प्रवेश लाल ने नीलम गिरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की अनंत शुभ कामनायें नीलम गिरी....आपका जीवन सदैव ही सूर्य और चंद्र की भांति सुशोभित आलोकित उदित,दीप्तिमान , प्रकाशमाय, वैभवशाली, समृद्धशाली, आभायुक्त,प्रभुत्वशाली, और लोकप्रिय हो , सरस्वती माँ की अदभुत कृपा आप पर सदैव बनी रहे।" प्रवेश लाल के इस प्यार भरे पोस्ट के लिए नीलम गिरी ने कमेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story