×

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का ये मजेदार वीडियो देख लोट-पोट हो जायेंगे आप, देखें जरूर

Akshara Singh Video: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 May 2023 10:55 AM GMT
Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का ये मजेदार वीडियो देख लोट-पोट हो जायेंगे आप, देखें जरूर
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Video: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री का एक म्यूजिक वीडियो "एक चुम्मा" रिलीज हुआ था, जो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है, और दर्शक उनके गाने पर जमकर Reels बना रहें हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है जिसे देख तो उनके फैंस की हंसी ही नहीं रुक रही है।

सोशल मीडिया क्वीन हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह भोजपुरी पर्दे पर अपना जादू तो दिखा ही रहीं हैं साथ ही सोशल मीडिया की भी क्वीन बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जी हां!! फॉलोअर्स के मामले में भी अक्षरा सिंह बॉलीवुड की कई हसीनाओं को पीछे छोड़ चुकी हैं। फिलहाल बता दें कि अक्षरा सिंह ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस ठहाके लगाकर हंस रहें हैं। यकीनन उसे देख आप भी खिलखिलाकर हंस पड़ेंगे।
देखें वीडियो -

इस वीडियो में अक्षरा सिंह भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के डायलॉग पर कॉमेडी करते दिख रहीं हैं।

अक्षरा सिंह की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने कॉमेडी वीडियो से पहले एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज भी शेयर की है। दरअसल उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है, जिसका नाम "डार्लिंग" है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ राहुल शर्मा और अमित शुक्ला जैसे कलाकार हैं। वहीं इस फिल्म को प्रदीप के शर्मा प्रोड्यूस कर रहें हैं।

इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह के पास काम की नहीं है। वह एक के बाद एक फिल्में और गाने कर रहीं हैं। हाल फिलहाल में ही उनका गाना "एक चुम्मा" रिलीज हुआ, जो हिट हुआ और इसी के साथ वह अपनी फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहीं हैं, जिसमें विक्रांत सिंह लीड रोल में नजर आयेंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story