×

Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह की शादी को लेकर सवाल पूछना रिपोर्टर को पड़ा भारी, गुस्से में कर दी ऐसी हरकत

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वह पिछले कई सालों से भोजपुरी की दुनिया में राज कर रहीं हैं, उन्होंने अबतक भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट गाने और फिल्में दी हैं, साथ ही कुछ कंट्रोवर्सी की वजह से भी अक्षरा सिंह का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहा है|

Shivani Tiwari
Published on: 4 Jun 2023 1:55 PM GMT
Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह की शादी को लेकर सवाल पूछना रिपोर्टर को पड़ा भारी, गुस्से में कर दी ऐसी हरकत
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वह पिछले कई सालों से भोजपुरी की दुनिया में राज कर रहीं हैं, उन्होंने अबतक भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट गाने और फिल्में दी हैं, साथ ही कुछ कंट्रोवर्सी की वजह से भी अक्षरा सिंह का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहा है, सबमें सबसे बड़ी वजह थी अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप।

अक्षरा सिंह का नया वीडियो आया सामने

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकारा हैं, जो अपनी शादी को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं, हालांकि अक्षरा सिंह शादी करने को लेकर ट्रोल नहीं होती, बल्कि उनका नाम भोजपुरी की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है, जिनसे शादी को लेकर कई सवाल किए जाते हैं। अक्षरा सिंह से अक्सर ही रिपोर्टर द्वारा उनसे शादी से जुड़ा सवाल किया जाता है, लेकिन इसी बीच अक्षरा सिंह ने शादी से जुड़े सवाल पूछने को लेकर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद तो शायद ही फ्यूचर में कोई रिपोर्टर उनसे इस टॉपिक से जुड़ा सवाल करे।

जानिए क्या है उस वीडियो में

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो यह बेहद ही मजेदार है, जी हां!! आप जैसा सोच रहें हैं वैसा कुछ भी नहीं है। दरअसल उस वीडियो में अक्षरा सिंह बहुत सारे रिपोर्टर के बीच घिरी नजर आ रहीं हैं, हालांकि कोई सीरियस बात नहीं है, बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम Reels के ट्रेंड को ही फॉलो किया है। अक्षरा सिंह ने बी प्राक के हाल ही में रिलीज हुए गाने "क्या लोगे तुम" पर रील बनाई है, जिसमें रिपोर्टर उनसे शादी से जुड़ा सवाल करते हैं तो इसपर एक्ट्रेस उन्हें गाने की लिरिक्स के साथ कहती हैं कि मेरी जिंदगी से जाने का क्या लोगे तुम।
देखें वीडियो -

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह अभी हाल ही में केदारनाथ मंदिर पहुंचीं थीं, जहां की उन्होंने कुछ झलक भी अपने चाहने वालों के साथ साझा की थी। वहीं अब एक्ट्रेस के काम के बारे में आपको बताएं तो हाल ही में उनकी फिल्म "डार्लिंग" का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने हफ्ते भर पहले ही अपनी फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग पूरी की थीं, जिसमें उनके साथ भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह नजर आयेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story