×

Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा को मिल गया हमसफर, जमकर वायरल हुई एक्ट्रेस की रोमांटिक फोटो

Akshara Singh Latest Photo: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी शख्स के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 21 April 2023 10:11 AM GMT
Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा को मिल गया हमसफर, जमकर वायरल हुई एक्ट्रेस की रोमांटिक फोटो
X
Akshara Singh (Image Credit: Instagram)

Akshara Singh Latest Photo: भोजपुरी इंटस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के भोजपुरी गाने आए दिन वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को अपना हमसफर मिल गया है। आइए आपको बताते हैं इस फोटो की सच्चाई क्या है।

वायरल हो रही अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर

दरअसल, अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर है, जिसमें वह किसी शख्स के साथ रोमांटिक पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देख अब फैंस सोच रहे हैं कि अक्षरा सिंह को अपना प्यार मिल गया है, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। जी हां, दरअसल इस तस्वीर को एक्टर नवाब खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह तस्वीर अक्षरा सिंह के नए गाने 'आंख मीच कर' की है।

रिलीज हुई अक्षरा सिंह का नया गाना

जी हां, अक्षरा सिंह को आज तक आपने भोजपुरी गानों में देखा होगा, लेकिन एक्ट्रेस का रिलीज हुआ ये नया गाना हिंदी-पंजाबी मिक्स है। इस गाने का नाम है 'आंख मिच के', जिसमें बी प्राक ने संगीत दिया है और गीतकार जानी हैं और अखिल सचदेवा के साथ अक्षरा ने इस गाने को गाया है। बता दें कि अखिल को 'Channa Ve', 'Tera Ban Jaunga', 'Humsafar', 'O Saajna' और 'Mere Liye' जैसे गानों के लिए जाना जाता है और अब वे अक्षरा सिंह के साथ अपना नया गाना लेकर आए हैं।

इस गाने को यूट्यूब के 'हिट म्यूजिक' पर रिलीज किया गया है। यह गाना 20 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, गाने में अक्षरा सिंह के नए अवतार को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस जमकर गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया अक्षरा सिंह हमें आप पर गर्व है।'' तो एक ने लिखा, ''आप पर सभी भोजपुरी को गर्व है। आप बिहार की शेरनी हो।'' एक ने कमेंट किया, ''वाह! इसी तरह आगे बढ़ते रहो।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story