×

Bhojpuri हसीना Akshara Singh को आई एक्स बॉयफ्रेंड Pawan Singh की याद, कहा- हम प्यार में थे पागल

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्यार में आंसू बहाते नजर आ रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2023 6:58 AM GMT
Bhojpuri हसीना Akshara Singh को आई एक्स बॉयफ्रेंड Pawan Singh की याद, कहा- हम प्यार में थे पागल
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की दुनिया में अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी सिंगिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्यार में आंसू बहाते नजर आ रहीं हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो को देख लोगों को उनके एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह (Pawan Singh) की याद आ गई और फिर क्या था सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के इस वीडियो की जोरों शोरों से चर्चा होने लगी।

क्या एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह की याद में अक्षरा ने बहाएं आसूं

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह और पवन सिंह की लव स्टोरी से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, यहां तक की पब्लिक में भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने में भी बिलकुल भी नहीं हिचकिचाते थे। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को ऑनस्क्रीन पर दर्शक जितना पसंद करते थे, उससे कई ज्यादा वे दोनों के रियल लाइफ में साथ होने पर खुश थे, लेकिन एक पल में ही सब कुछ टूट गया और दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।
वहीं इसी बीच जब अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया तो सोशल मीडिया पर हल्ला तेज हो गई कि अक्षरा सिंह आज भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह को मिस करती हैं। अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें वह "अब किसका घर जलाओगे" गाने पर आंसू बहाते नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में उनकी आंखों में साफ-साफ आंसू दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "क्या वफा की झूठी कसम सबको खिलाओगे।"

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को देख फैंस इसे पवन सिंह के साथ जोड़कर देख रहें हैं। जहां एक तरफ कुछ फैंस वीडियो पर प्यार जता रहें हैं, वहीं दूसरी ओर पवन सिंह के साथ इस वीडियो को जोड़कर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पवन सिंह के प्यार में पागल थी।" दूसरे ने लिखा, "कब तक रोएगी, इतनी बड़ी एक्ट्रेस बन चुकीं हैं अब भूल जाओ।" वहीं कुछ यूजर्स तो कमेंट में पवन सिंह को टैग कर रहें हैं।

इस वजह से टूटा था पवन और अक्षरा सिंह का रिश्ता

बताते चलें कि अटूट प्यार के बाद भी एक ही झटके में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। दरअसल पवन सिंह ने अक्षरा को धोखा दिया, उन्होंने रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरी शादी कर ली और जब इस बात की जानकारी अक्षरा सिंह को हुई तो वह बुरी तरह टूट गईं थीं। यहां तक की वह डिप्रेशन में चली गईं थीं। हालांकि अब वह इन सब चीजों से आगे निकलकर सिर्फ और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story