×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Akshara Singh: 'मदर्स-डे' पर माता रानी के दर्शन करने पहुंची अक्षरा, सुरीली आवाज में गाना गाकर दी खास दिन की शुभकामनाएं

Akshara Singh: आज 'मदर्स-डे' के खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 14 May 2023 1:42 PM GMT
Akshara Singh: मदर्स-डे पर माता रानी के दर्शन करने पहुंची अक्षरा, सुरीली आवाज में गाना गाकर दी खास दिन की शुभकामनाएं
X
Akshara Singh (Image Credit: Instagram)

Akshara Singh: देश भर में आज यानी 14 मई 2023 को सभी 'मदर्स डे' सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, सभी सेलेब्स अपनी मां के साथ फोटो साझा कर 'मदर्स डे' विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माता रानी के दरबार में नजर आ रही हैं। अक्षरा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

माता रानी के दरबार पहुंचीं अक्षरा सिंह

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह माता रानी के मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अक्षरा सिंह ने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने मैचिंग चूड़ियां के साथ पेयर किया है। खुले बालों और मांग में सिंदूर लगाए अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अक्षरा गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ वीडियो में अक्षरा कह रही हैं, ''मेरी सबसे बड़ी मां यहां है और दूसरी वहां, जो मुझे देख रही है। सभी मां को मेरी तरफ से 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं।''

अक्षरा का ये अंदाज फैंस को आ रहा पसंद

अब जैसे ही अक्षरा सिंह ने अपना ये वीडियो शेयर किया, फैंस ने कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस की तारीफ करनी शुरू कर दी। जहां एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वाह! आपका यही अंदाज मुझे खूब पसंद आता है।' तो एक ने कमेंट किया, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो अक्षरा जी।'तो किसी ने लिखा, 'आपकी इसी आवाज के तो हम दीवाने हैं।' अक्षरा के इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

अपने बेहतरीन काम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अक्षरा सिंह का अभी हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो 'एक चुम्मा' रिलीज हुआ है, जिसने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करन खन्ना नजर आए थे और अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज से सजाया था। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं, जिसमें वह अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ दिखाई देंगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story