×

Akshara Singh: भोजपुरी की ये हसीना पहुंचीं केदारनाथ, दिखाई खूबसूरत झलक, क्या आपने देखा?

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन एंजॉय कर रहीं हैं। जी हां!! वैसे तो अक्षरा सिंह अपनी शूटिंग के चलते काफी व्यस्त रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह ब्रेक पर हैं और अब केदारनाथ पहुंच चुकीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2023 12:27 PM GMT
Akshara Singh: भोजपुरी की ये हसीना पहुंचीं केदारनाथ, दिखाई खूबसूरत झलक, क्या आपने देखा?
X
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन एंजॉय कर रहीं हैं। जी हां!! वैसे तो अक्षरा सिंह अपनी शूटिंग के चलते काफी व्यस्त रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह ब्रेक पर हैं और अब केदारनाथ पहुंच चुकीं हैं।

केदारनाथ धाम पहुंचीं अक्षरा सिंह

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के कई सितारे इन दिनों केदारनाथ धाम का दर्शन करने जा रहें हैं। पहले सारा अली खान, फिर अक्षय कुमार, उनके बाद कंगना रनौत और अब भोजपुरी की हसीना अक्षरा सिंह को लेकर खबर आ रही है कि वह भी केदारनाथ धाम पहुंच चुकीं हैं, इसकी जानकारी अदाकारा ने खुद दी है।

अक्षरा सिंह ने साझा की तस्वीरें

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम से जुड़ा बैक टू बैक कई पोस्ट शेयर किया है, जिसमें से कुछ केदारनाथ मंदिर की तस्वीरें हैं तो कुछ वीडियो है। सबसे पहले अक्षरा सिंह ने हरे भरे पहाड़ों के बीच हाथ जोड़े हुए अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, "शंकरा।"

फिर अपने दूसरे पोस्ट में अक्षरा सिंह ने केदारनाथ मंदिर के सामने की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह खुद भी नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों की शेयर कर अक्षरा सिंह ने लिखा, "महादेव की बेटी उनके शरण में।" इस तस्वीरों में अक्षरा सिंह का फुल देसी अंदाज देखने को मिल रहा है, भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही है।

मसूरी गईं थीं अक्षरा सिंह

बताते चलें कि अक्षरा सिंह आज केदारनाथ धाम में हैं, वहीं हाल ही में वह मसूरी गईं हुईं थीं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस की सादगी भरा लुक देखते बन रहा था।

अक्षरा सिंह वर्क फ्रंट

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के साथ ही अब हिंदी सिनेमा की ओर धीरे-धीरे रुख कर रहीं हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म "डार्लिंग" का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने तहलका मचा दिया था। फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसी के साथ हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग भी पूरी की थी, जिसमें विक्रांत सिंह भी लीड रोल में हैं। वहीं महीने पहले ही उनका म्यूजिक वीडियो "एक चुम्मा" रिलीज हुआ था, जो सुपरहिट हुआ।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story