×

Bhojpuri Actress Monalisa: अश्लील फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गईं मोनालिस, एक्ट्रेस की बातें सुन पकड़ लेंगे माथा

Bhojpuri Actress Monalisa Latest Interview: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 24 April 2023 3:03 PM GMT
Bhojpuri Actress Monalisa: अश्लील फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गईं मोनालिस, एक्ट्रेस की बातें सुन पकड़ लेंगे माथा
X
Monalisa New Photoshoot (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Actress Monalisa Latest Interview: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, जहां उन्होंने कई शोज में काम किया है, लेकिन एक समय पर मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। आज भी यूट्यूब पर मोनालिसा के एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने ट्रैंड पर रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री ने बहुत कुछ दिया- 'मोनालिसा'

दरअसल, 'नवभारत टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दिए अपने योगदान के बारे में बात करते हुए कहा, ''बतौर कलाकार ये तो मैं नहीं कहूंगी कि सब कुछ सीख चुकी हूं। मैं हर रोज कुछ नया सीखती हूं। शुरू में जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो अनुभवहीन थी, वो एक अलग जर्नी थी। फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिलना शुरू हुआ। अब तक उसी इंडस्ट्री से मुझे सबसे ज्यादा नाम, सपोर्ट और प्यार मिला है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। अब तक करीब 125 से अधिक फिल्में मैं कर चुकी हूं। फिर बिग बॉस का ऑफर आया। उसके बाद टीवी में अच्छा काम मिलना लगा। मैं जीवन में आगे भी चीजें सीखने पर जोर दूंगी।''

भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता को लेकर क्या बोलीं मोनालिसा?

मोनालिसा से जब भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ''भोजपुरी इंडस्ट्री पर अश्लीलता का आरोप लगता रहा है। मुझे लगता है कि हर इंडस्ट्री में ए, बी और सी ग्रेड हैं। मैंने जो फिल्में की हैं, उसमें आपको इस तरह की चीजें आमतौर पर नहीं देखने को मिलेंगी। बाकी ग्लैमर और आइटम सॉन्ग तो मेरे हिसाब से हर इंडस्ट्री में होते हैं। यह लोगों के मनोरंजन के लिए है। मेरे पति भी भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं। अब यहां भी पारिवारिक फिल्में बन रही हैं, अच्छे गाने आ रहे हैं। बेहतरीन स्टोरी के साथ लोग आ रहे हैं।''

टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं मोनालिसा

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने के बाद अब मोनालिसा, हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। पहले वह बिग बॉस के दसवें सीजन में नजर आई थीं, फिर 'नजर', 'नजर 2', 'नमक इस्क का', 'अनकही दास्तान - नजर' और अब एकता कपूर के शो 'बेकाबू' में काम कर रही हैं। हालांकि, हिंदी टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव होने की वजह से मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर ज्यादा फोकस नहीं कर पा रही हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story