×

Monalisa Latest Photos: मोनालिसा की इन तस्वीरों में कुछ है बेहद खास, क्या आपने नोटिस की?

Monalisa New Photoshoot: हाल ही में, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कुछ बेहद खास है। आइए आपको बताते हैं वह क्या है।

Ruchi Jha
Published on: 11 April 2023 1:18 PM GMT
Monalisa Latest Photos: मोनालिसा की इन तस्वीरों में कुछ है बेहद खास, क्या आपने नोटिस की?
X
Monalisa Latest Photos (Image Credit: Instagram)

Monalisa New Photoshoot: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

मोनालिसा ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें

इस बीच मोनालिस ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन मोनालिसा की इन तस्वीरों में कुछ बेहद खास है, जिसे पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन फिर हम किस लिए हैं? हम बताएंगे आपको की मोनालिसा की इन तस्वीरों में क्या खास है, लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस के लुक पर एक नजर डालते हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में पर्पल लहंगे में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

पर्पल लहंगे के साथ मोनलिसा ने सिल्वर कलर का ब्लाउज पहना और हैवी मेकअप, लाइट ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इन तस्वीरों में मोनलिसा का हेयर स्टाइल भी काफी प्यारा लग रहा है, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को बन बनाया हुआ है।

वायरल हो रहीं फोटोज में मोनालिसा शो 'बेकाबू' के सेट पर नजर आ रही हैं, जहां वह कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दे रही हैं। मोनालिसा की अदा पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में अपनी कालिताना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस कातिलाना अदाओं की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अब बात करें मोनालिसा की इन तस्वीरों में क्या खास है, तो उनका यह लुक शो 'बेकाबू' के अपकमिंग एपिसोड का है। जी हां, बेकाबू के अपकमिंग एपिसोड में मोनालिसा इसी लुक में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि मोनालिसा इस समय हिंदी शो "बेकाबू" में यामिनी का किरदार निभा रही हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा यह शो 18 मार्च 2023 को शुरु हुआ था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story