×

Monalisa Top 10 Bhojpuri Song: मोनालिसा के ये 10 जबरदस्त गाने सुन उड़ जाएगी आपकी रातों की नींद

Monalisa Top 10 Bhojpuri Song: आज हम आपको भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के टॉप 10 गानों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। आइए देखते हैं मोनालिसा के हिट सॉन्ग्स की लिस्ट।

Ruchi Jha
Published on: 5 April 2023 4:05 PM GMT
Monalisa Top 10 Bhojpuri Song: मोनालिसा के ये 10 जबरदस्त गाने सुन उड़ जाएगी आपकी रातों की नींद
X
Monalisa Top 10 Bhojpuri Song (Image Credit: Instagram)

Monalisa Top 10 Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ज्यादातर लोगों की पहली पसंद बन चुका हैं। आम्रपाली, शिल्पी राज, अक्षरा सिंह जैसे कलाकार आए दिन सोशल मीडिया पर अपने सॉन्ग्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे मे मोनालीसा भी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित ऐक्ट्रेस में से एक हैं। तो आइए आज हम उनके ही कुछ चुनिंदा हिट गानों को आपके सामने पेश करते हैं।

1. ये हो पिया गरवा लगाव ना (Bhojpuri Song Ye Ho Piya Garva Lagaav Na)

दिनेश लाल यादव ​​निरहुआ और मोनालिसा का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'ये हो पिया गरवा लगाव ना' को यूट्यूब पर अब तक 4 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

2. मुआई देहल राजा जी (Bhojpuri Song Muaai Dihala Rajaji)

पवन सिंह और मोनालिसा का गाना मुआई देहल राजा जी काफी हिटा था। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने मिलकर आवाज दी है। गाने के बोल विनय बिहारी के हैं और संगीत दिया है राजेश गुप्ता ने।

3. दीया गुल कारा रानी (Bhojpuri Song Diya Gul Kara Rani)

सोशल मीडिया पर पवन सिंह का मोनालिसा के साथ ये गाना जमकर वायरल हुआ था। ये गाना सुहागरात पर बेस्ड थीम पर आधारित है, जिसके बोल हैं- 'दीया गुल कारा रानी।' गाने में मोनालिसा और पवन सिंह के बीच पति-पत्नी की सेंसुअस कैमेस्ट्री दिखाई है।

4. जोबन कटीला भईल (Bhojpuri Song Jawani Katila Bhail)

ऐक्ट्रेस मोनालिसा का हॉट भोजपुरी गाना 'जोबन कटीला भईल' के विडियो को अब तक यूट्यूब 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में उनका हॉट अंदाज फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था।

5. बीस बरस (Bhojouri Song Bees Baras)

मोनालिसा का भोजपुरी गाना 'बीस बरस' का वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है। गाने के वीडियो में मोनालिसा के साथ रतन कुमार भी हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

6. जवान भईल बाडू (Bhojpuri Song Jawan Bhaill Badu)

इस गाने को पवन सिंह ने गाय है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है। यह गाना काफी साल पुराना है, लेकिन आज भी दर्शक इस देखना पसंद करते हैं और कई शादियों में भी इस गाने को बजाया जाता है।

7. मूड बिगाड़ देलू (Bhojpuri Song Mood Bighadelu)

मोनालिसा और आदित्य नारायण का यह गाना शायद आपमें से बहुत से लोगों ने नहीं देखा होगा। यूट्यूब पर गाना 'मूड बिगाड़ देलू' को 54 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गाने को आदित्य नारायण ने ही गाया है।

8. चोय चोय मठनी घुमवलस (Bhojpuri Song Choy Choy Mathani Ghumavalas)

एक समय पर निरहुआ और मोनालिसा का गाना ‘चोय चोय मठनी घुमवलस’ यूट्यूब पर काफी ट्रेंड पर था और आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। इस रोमांटिक गाने को निरहुआ और मोनालिसा पर फिल्माया गया है।

9. हिली पलंग के पलाई (Bhojpuri Song Hili Palang Ke Palai)

भोजपुरी एक्ट्रेस निरहुआ का बोल्ड रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर आज भी वायरल है। इस गाने में निरहुआ मोनालिसा के साथ नहाते हुए रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना फिल्म ‘राजा बाबू’ का है।

10. एक लौटा पियाते (Bhojpuri Song Ek Lota Peeyate)

मोनालिसा का ये गाना आज भी यूट्यूब पर ट्रैंड करता है। इस गाने को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना खासकर होली के समय ज्यादातर सुना जाता है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story