×

OMG! इस भोजपुरी हसीना के साथ घर बसाने को तैयार हैं शादीशुदा Khesari, ये तस्वीर उड़ा देगी आपके होश

khesari Lal Yadav and Neetu Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में रहते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Aug 2023 11:45 AM GMT
OMG! इस भोजपुरी हसीना के साथ घर बसाने को तैयार हैं शादीशुदा Khesari, ये तस्वीर उड़ा देगी आपके होश
X
khesari Lal Yadav and Neetu Yadav (Photo- Social Media)
khesari Lal Yadav and Neetu Yadav : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में रहते हैं। उनके गाने, फिल्में (Khesari Lal Yadav Songs) या फिर उनसे जुड़ी हर एक छोटी से छोटी चीजें भी सभी का ध्यान खींच लेती हैं और चर्चा में आ जाती हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Photo) की एक फोटो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। आइए आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिरकार इस फोटो में ऐसा क्या है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग घर बसाएंगे खेसारी

खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता का नाम इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, यहां तक की एक एक्ट्रेस संग बात शादी तक भी पहुंच गई थी। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार की एक ऐसी फोटो सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। दरअसल इस फोटो में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस नीतू यादव (Bhojpuri Hot Actress) संग नजर आ रहें हैं। हाथ में सूटकेस लेकर खेसारी नीतू यादव (Bhojpuri Actress Neetu Yadav) के साथ घर बसाने की तैयारी कर रहें हैं।

क्या है इस वायरल हो रही फोटो का सच

खेसारी संग भोजपुरी हसीना नीतू सिंह (Khesari Lal Yadav and Neetu Yadav) की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसे देख तो यही लग रहा है कि खेसारी लाल यादव अभिनेत्री नीतू संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहें हैं। लेकिन अब हम आपको इस तस्वीर का सच बताएं तो, दरअसल यह फोटो खेसारी और नीतू सिंह के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का लग रहा है। जी हां!! फोटो को देख ऐसा ही लग रहा है कि खेसारी और नीतू किसी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं और वहीं से ये तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीतू सिंह अभिनेता खेसारी की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
View this post on Instagram

A post shared by Nitu Yadav (@nituyadav.02)

फैंस हुए एक्साइटेड

खेसारी लाल यादव और नीतू यादव की इस तस्वीर को देख फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। वह कमेंट कर नीतू और खेसारी के आने वाले इस गाने को लेकर कमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "जियो शेरनी।" दूसरे ने लिखा, "वाह नया गाना आने वाला है।" वहीं एक अन्य ने लिखा जलवा। इसी तरह और भी फैंस नीतू और खेसारी की इस फोटो पर प्यार बरसा रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story