×

Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की ये कैसी हो गई हालत, गुलाब बेचने को हुईं मजबूर, हैरान कर देगी ये झलक

Smrity Sinha Bhojpuri Film: भोजपुरी परदे पर राज कर रहीं स्मृति सिन्हा को भला आज के समय में कौन नहीं जानता। वह बॉलीवुड से लेकर छोटे परदे पर भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं। वहीं इसी बीच आज सोशल मीडिया पर उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Jun 2023 6:54 AM GMT
Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की ये कैसी हो गई हालत, गुलाब बेचने को हुईं मजबूर, हैरान कर देगी ये झलक
X
Smrity Sinha Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Smrity Sinha Bhojpuri Film: भोजपुरी परदे पर राज कर रहीं स्मृति सिन्हा को भला आज के समय में कौन नहीं जानता। वह बॉलीवुड से लेकर छोटे परदे पर भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकीं हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं, साथ ही कई टेलीविजन शोज में भी काम कर चुकीं हैं और अब इन दिनों वह भोजपुरी पर्दे पर अपना हुनर दिखा रहीं हैं। स्मृति सिन्हा भोजपुरी के बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं। वहीं इसी बीच आज सोशल मीडिया पर उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

स्मृति सिन्हा की ये कैसी हो गई हालत

भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वायरल हो रही फोटो में अभिनेत्री ऐसी हालत में नजर आ रहीं हैं कि आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि ये आपकी फेवरेट अदाकारा स्मृति सिन्हा ही हैं। इस वायरल तस्वीर में वह फटीचर हालत में दिख रहीं हैं।

क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

स्मृति सिन्हा के इस वायरल हुई तस्वीर की बारे में आपको सच बताएं तो यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म का है। जी हां!! दरअसल अभिनेत्री ने आज अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, और इस फिल्म में उनका कुछ ऐसा ही लुक होने जा रहा है। स्मृति सिन्हा ने अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है।

ये है एक्ट्रेस की नई फिल्म का नाम

अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की इस अपकमिंग फिल्म का नाम "एक था जोकर" है। वहीं उनके लुक की बात करें तो वह एक टोकरी में गुलाब लिए नजर आ रहीं हैं। पोस्टर देख ऐसा लग रहा है कि वह गुलाब बेचने जा रहीं हैं। "एक था जोकर" फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए स्मृति सिन्हा ने अपने चाहने वालों से आशीर्वाद और बेस्ट विशेज भी मांगी।

स्मृति सिन्हा के साथ ये अभिनेता आएंगे नजर

भोजपुरी की आने वाली फिल्म "एक था जोकर" में स्मृति सिन्हा के साथ ही अभिनेता यश कुमार नजर आने वाले हैं। उनका भी फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म को सुजीत वर्मा डायरेक्ट कर रहें हैं। वहीं यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story