×

Bhojpuri DJ Songs Playlist: आपकी पार्टी में जान डाल देंगे भोजपुरी के ये गानें, यहां है पूरी लिस्ट

Bhojpuri DJ Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री हर मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है। भोजपुरी फिल्मों से लेकर भोजपुरी गाने भी, दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 April 2023 8:00 AM GMT
Bhojpuri DJ Songs Playlist: आपकी पार्टी में जान डाल देंगे भोजपुरी के ये गानें, यहां है पूरी लिस्ट
X
Bhojpuri DJ Songs (Photo- Social Media)
Bhojpuri DJ Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री हर मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है। भोजपुरी फिल्मों से लेकर भोजपुरी गाने भी, दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहें हैं। यहां तक की आजकल शादियों में भी भोजपुरी गाने ज्यादा सुनाई देते हैं, और लोग जमकर उन गानों पर थिरकते हैं। भोजपुरी में बहुत से ऐसे गाने भी बनाए गए हैं जिन्हें सुन लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं, तो चलिए आपको उन्हीं कुछ गानों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें आप अपने घर के फंक्शन या पार्टी में बजाकर पूरा माहौल ही बदल सकते हैं।

लहंगा से लुंगी (Lahanga Se Lungi)

"लहंगा से लुंगी" गाना बेहद जबरदस्त है। एनर्जी से भरपूर यह गाना सुनते ही आप खुद ब खुद थिरकने लग जाएंगे। धमाकेदार परफॉर्मेंस और कमाल की बीट्स के साथ यह गाना फुल धमाका है। "लहंगा से लुंगी" गाने को समर सिंह और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है, वहीं समर सिंह और शिल्पी राज ने गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं गाने को अबतक 6.2 मिलियन बार देखा जा चुका है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

नमरी पर घघरी (Namri Pe Ghaghri)

"नमरी पर घघरी" गाना एक डांस नंबर हैं, जिसपर आप दिल खोलकर झूम सकते हैं। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ यह गाना आज भी दर्शकों के बीच छाया हुआ है। वहीं नम्रता मल्ला ने तो इसपर होश उड़ाने वाला डांस किया है। नम्रता मल्ला का डांस देख आप बहक भी सकते हैं। उनका सेक्सी डांस मूव्स तो लोग बस देखते रह जाते हैं।

नाच रे पतरकी 2.0 (Nach Re Patarki 2.0)

"नाच रे पतरकी 2.0" सॉन्ग भोजपुरी के सुपरहिट गानों में से एक है। 1 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना अभी भी लगातार चर्चा में बना रहता है, वहीं लोग इसपर खूब डांस भी करते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर इस गाने पर यूजर्स जमकर Reels बनाते हैं। यह गाना किसी भी पार्टी में जोश भरने के लिए एकदम परफेक्ट है। "नाच रे पतरकी 2.0" गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है, वहीं अरविंद अकेला कल्लू के साथ आकांक्षा दुबे ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है। इस गाने को अबतक 245 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है, जबकि 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

तबला (Tabla)

खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का गाना "ठुमका" जब से रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों का पसंदीदा गाना बना हुआ है। यह गाना 5 महीने पहले ही रिलीज हुआ है और अबतक इसे 112 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में नम्रता मल्ला ने अपनी हॉटनेस से स्क्रीन पर आग लगा दी है।

कूलर कुर्ती में लगा ला (Coolar Kurti Mein Laga La)

"कूलर कुर्ती में लगा ला" गाना डांस करने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने की बीट ही सुनकर आपके पैर थिरकने लग जाएंगे। वहीं खेसारी लाल यादव और काजल की जोरदार केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है। गाने को अबतक 331 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

लगा दिही चोलिया के हुक राजा जी (Laga Dehi Choliya Ke Hook Raja Ji)

"लगा दिही चोलिया के हुक राजा जी" गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी यह गाना शादियों में जरूर बजता है। इस गाने के बिना कोई भी पार्टी अधूरी है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। वहीं गाने को तो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और आज भी लोग इसे प्यार दे रहें हैं।

पागल बनाइबे (Pagal Banaibe)

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना "पागल बनाइबे" बेहद धमाकेदार है। वहीं काजल की हॉट अदाओं की बात ही कुछ और है, एक्ट्रेस अपने डांस के साथ ही अपनी अदाओं का भी जादू लोगों पर चला रहीं हैं। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाने को अपनी आवाज दी है, इसे अबतक 343 मिलियन बार सुना जा चुका है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

भतार बा मउगा (Bhatar Ba Mauga)

"भतार बा मउगा" गाना बेहद मजेदार है, इस गाने में खेसारी लाल यादव लड़की बन अपनी जबरदस्त कमरिया मटका रहें हैं। इस गाने में खेसारी ने ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी है कि उनके आगे लड़कियां फेल हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है, वहीं अक्षरा सिंह की भी झलक दिखाई दे रही है। इस गाने को 337 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story