×

Bhojpuri Heroin Monalisa: गोवा में पति संग भोजपुरिया क्वीन मोनालिसा का हॉट रोमांस, पूल में कोजी होता दिखा कपल

Bhojpuri Heroin Monalisa Hot Video: भोजपुरी से लेकर हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं मोनालिसा अक्सर किसी न किसी कारणवश खबरों में बनीं रहती हैं। खासतौर वह उनका इंस्टाग्राम पर किया गया हर पोस्ट सुर्खियों में आ जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 July 2023 5:59 AM GMT
Bhojpuri Heroin Monalisa: गोवा में पति संग भोजपुरिया क्वीन मोनालिसा का हॉट रोमांस, पूल में कोजी होता दिखा कपल
X
Bhojpuri Heroin Monalisa (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Monalisa: भोजपुरी से लेकर हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं मोनालिसा अक्सर किसी न किसी कारणवश खबरों में बनीं रहती हैं। खासतौर वह उनका इंस्टाग्राम पर किया गया हर पोस्ट सुर्खियों में आ जाता है। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर चाहे जो कुछ भी पोस्ट करें, उनके फैंस के बीच उसकी जमकर चर्चा होती है। और अब हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया उनके लेटेस्ट वीडियो ने लोगों के बीच अच्छा खासा बज क्रिएट कर लिया है, आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या खास है।

गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहीं हैं मोनालिसा

भोजपुरिया क्वीन मोनालिसा इन दिनों टेलीविजन शो "बेकाबू" में नजर आ रहीं हैं। हालांकि अब वह शूटिंग से ब्रेक लेकर कुछ दिनों के लिए अपने पति के साथ वेकेशन मनाने गोवा गईं हुईं हैं। मोनालिसा गोवा में खूब एंजॉय कर रहीं हैं और हर एक पल की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहीं हैं, जिसपर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहें हैं।

मोनालिसा ने शेयर किया हॉट वीडियो

गोवा की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने एक बेहद ही हॉट वीडियो भी शेयर किया है, जिसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह संग नजर आ रहीं हैं। वीडियो में मोनालिसा का उनके पति विक्रांत संग बेहद ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि इस वीडियो में मोनालिसा ने कई छोटी-छोटी क्लिप को एकसाथ जोड़ा हुआ है, एक क्लिप में तो वह अपने पति को किस करते भी दिख रहीं हैं, वहीं एक क्लिप ऐसी भी है, जहां वह पूल के किनारे अपने शर्टलेस पति से रोमांस फरमाते दिखाई दे रहीं हैं।
View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और वहीं मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी को भी पसंद करने वालों की कमी नहीं है, दोनों की बॉन्डिंग फैंस को कपल गोल्स भी देती है। वहीं इतना रोमांटिक और हॉट वीडियो सामने आने के बाद तो फैंस से भी नाही रहा गया और वे धड़ल्ले से मोनालिसा के पोस्ट पर कमेंट करने में जुट गए हैं। एक फैन ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा, "स्वीट रोमांटिक कपल", दूसरे ने लिखा, "दोनों ही आउटस्टैंडिंग, लव यू बोथ।" तीसरे ने लिखा, "हाय लव बर्ड्स।" इसी तरह फैंस मोनालिसा के इस वीडियो पर प्यार की बरसात कर रहें हैं।

बिकिनी में तस्वीर शेयर कर मचाया था तहलका

मोनालिसा भोजपुरी पर्दे की सबसे हॉट हीरोइन हैं। वह गोवा में हैं और ऐसे में अपना एक से एक हॉट रूप दिखा रहीं हैं। अभी हाल ही में उन्होंने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। कलरफुल बिकिनी में भोजपुरिया क्वीन का अंदाज देखते बन रहा था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story