Bhojpuri Heroin Yamini: लाल जोड़े में सज कर दुल्हन बनने को तैयार ये भोजपुरी हसीना, फोटो देख हैरान हुए लोग

Bhojpuri Heroin Yamini Singh: भोजपुरी की अदाकारा यामिनी सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड रह गया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2023 6:17 AM GMT
Bhojpuri Heroin Yamini: लाल जोड़े में सज कर दुल्हन बनने को तैयार ये भोजपुरी हसीना, फोटो देख हैरान हुए लोग
X
Bhojpuri Heroin Yamini Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Yamini Singh: भोजपुरी की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहीं अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) अक्सर किसी ना किसी कारणवश हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेती हैं। यामिनी सिंह अपने काम को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, साथ ही विवादों के चक्कर में भी वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। इसी बीच भोजपुरी की इस अदाकारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड रह गया गया है।

दुल्हन बनने वाली हैं यामिनी सिंह

भोजपुरी की हसीना यामिनी सिंह की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह दुल्हन के जोड़े में सजी धजी नजर आ रहीं हैं। जी हां!! यामिनी सिंह को इस लुक में देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं, वहीं कुछ फैंस का तो यह भी कहना है कि यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। कुछ फैंस यामिनी सिंह की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं, तो कुछ फोटो देख हैरानगी जता रहें हैं।

क्या है इस फोटो का सच

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये आम बात होती है कि जब भी किसी एक्ट्रेस की लाल जोड़े में फोटो सामने आती है, तो अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चाएं होने लग जाती हैं और अब अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि हम रीडर्स को बता दें कि ये फोटो यामिनी सिंह की शादी की नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान की है, जिसमें अभिनेत्री लाल सुर्ख जोड़े में बिलकुल दुल्हन की तरह सजी हुई हैं।

फैंस के साथ भोजपुरी सेलेब्स ने भी की जमकर तारीफ

यामिनी सिंह ने अपनी इस फोटो को खुद शेयर किया है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए अपने चाहने वालों से कैप्शन भी पूछा। अभिनेत्री के इस लुक पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि भोजपुरी सितारे भी फिदा हो चुके हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर प्रदीप पांडे तक सभी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहें हैं। आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए लिखा, "अरे इतनी सारी सुंदर।" वहीं अभिनेता प्रदीप पांडे ने लिखा, "शुभ मंगल सावधान।"

यामिनी सिंह अपकमिंग फिल्म

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के काम की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म "सरस्वती" की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे के साथ फिल्म "चिंटू की दुल्हनिया" में भी दिखाई देंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story