×

Arijit Singh ने मचाया गदर, बने भारत के बेस्ट सिंगर, विदेशी गायकों को भी छोड़ा पीछे

Arijit Singh: भारत के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह भारत के बेस्ट सिंगर बन गए हैं।

Ruchi Jha
Published on: 18 Aug 2023 10:17 AM GMT
Arijit Singh ने मचाया गदर, बने भारत के बेस्ट सिंगर, विदेशी गायकों को भी छोड़ा पीछे
X
Arijit Singh (Image Credit: Instagram)

Arijit Singh: अरिजीत सिंह की आवाज में तो एक अलग ही जादू है। हर कोई उनकी सादगी और आवाज की दीवाना है और अब तो यह बात साबित भी हो गई है कि अरिजीत सिंह की आवाज में वाकई एक अलग-सा जादू है। जी हां...अरिजीत सिंह ने गायकी में डेरेक, द वीकेंड, रिहाना और एडेले जैसे सिंगर्स को भी इस लिस्ट में पछाड़ दिया है। अरिजीत की पॉपुलैरिटी में यह ग्रोथ पिछले 8 महीने में उनके द्वारा चुने और गाए गए गानों की वजह से आया है।

भारत के बेस्ट सिंगर बने अरिजीत सिंह

दरअसल, अरिजीत सिंह स्पॉटिफाई की सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अरिजीत सिंह अब सिर्फ एड शरीन और Ariana Grande से पीछे रह गए हैं। खैर, इससे भी बड़ी बात यह है कि एक भारतीय सिंगर इस लिस्ट में शामिल है, क्योंकि आज से पहले इस लिस्ट में कोई भारतीय सिंगर आगे नहीं रहा है।

अरिजीत सिंह के ये गाने रहे सुपरहिट

अरिजीत सिंह के लेटेस्ट गानों की बात करें, तो इसमें शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘चलेया’, तुम क्या मिले, झुमका, वे कमलेया, तुम्हें कितना प्यार करते और पसूड़ी जैसे गाने शामिल हैं। अरिजीत के यह सभी गाने सुपरहिट रहे हैं और जिस फिल्म में यह गाने चले हैं, वो भी सुपरहिट रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी अरिजीत सिंह के गाने आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं, हर दूसरी फिल्म में उनका गाना जरूर होता है। साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह आज भी अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं अरिजीत सिंह

अरिजीत के सुरीले गानों ने उन्हें सिंगिंग इंडस्ट्री का हाईएस्ट पेड सिंगर बना दिया है और आज वह करोड़ों संपत्ति के मालिक है, लेकिन फिर भी अरिजीत सिंह बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। अरिजीत एक फिल्म में एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं और लाइव शो के लिए वह लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की फीस लेते हैं। अरिजीत के पास आज सब कुछ है। लग्जरी गाड़ी से लेकर घर तक, लेकिन फिर भी वह बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story