×

ये भोजपुरिया हीरोइन: करती हैं कमाल, कमाई जान हो जाएंगे हैरान

देश में बॉलीवुड के बाद लोगों के दिलों में तेजी से पैठ कोई बना रहा है तो वह है भोजपुरिया फिल्में और गाने। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में किसकी कमाई ज्यादा है तो यहां हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 17 Jan 2020 1:38 PM GMT
ये भोजपुरिया हीरोइन: करती हैं कमाल, कमाई जान हो जाएंगे हैरान
X

लखनऊ: देश में बॉलीवुड के बाद लोगों के दिलों में तेजी से पैठ कोई बना रहा है तो वह है भोजपुरिया फिल्में और गाने। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में किसकी कमाई ज्यादा है तो यहां हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आम्रपाली दुबे

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अक्सर फिल्मों और गानों ​में दिखने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक वह करीब 15 से 20 लाख रुपये हर फिल्म के लिए लेती हैं।

उन्होंने साल 2014 में आई हिट फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी के बाद से अपनी फीस बढ़ा दी थी। इस वक्त उन्हें इंडस्ट्री में नंबर वन के तौर पर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें—पाक चोरी-चोरी कर रहा ये खतरनाक काम, अमेरिका ने पकड़ा, दुनिया में मचा हड़कंप

रानी चटर्जी

साल 2004 में मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पइसा वाला फिल्म की हीरोइन के रूप में सामने आई रानी चटर्जी दूसरे नंबर पर हैं। यह एक फिल्म के लिए वह करीब 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं।

अक्षरा सिंह

अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ ही हिट जोड़ी बना चुकीं अक्षरा सिंह तीसरे नंबर हैं।

उनकी फीस प्रति फिल्म करीब 10 से 15 लाख होती है।

काजल राघवानी

काजल राघवानी चौथे नंबर पर हैं। यूट्यूब में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी कंटेंट में 'छलकता हमरो जवानिया राजा' से फेम में आई काजल राघवानी एक फिल्म के लिए कम से कम आठ से 10 लाख रुपये लेती हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा पांचवें नंबर पर हैं, यह हर फिल्म के लिए पांच से सात लाख रुपये तक लेती हैं। असल में भोजपुरी स्टारों की कमाई उनकी फिल्मों के बाद सबसे ज्यादा स्टेज शो से होती है।

ऐसे में मोनालिसा को सबसे ज्यादा स्टेज शो के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ये कई सीरियलों में भी काम करती हैं। इनकी पूरी कमाई बहुत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें—अभी-अभी ये खूंखार आतंकी अरेस्ट, पाकिस्तान में छिपे आकाओं से कर रहा था बात

इसके अलावा भोजपुरी अभिनेत्रियों की कमाई फिल्मों के साथ उनके स्टेज शो पर भी निर्भर रहती है। जिस अभिनेत्री के हिस्से जितना ज्यादा स्टेज शो आ जाता है, उसकी कमाई का ग्राफ उसी हिसाब से बढ़ता है। करीब सभी भोजपुरी अभिनेत्रियां स्टेज शो करने की कोशिश करती हैं। क्योंकि कई बार स्टेज शो से मिलने वाले पैसे फिल्मों के पैसे से भी ज्यादा होते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story