×

Bhojpuri News: क्या पवन सिंह संग अपनी दुश्मनी भूल गईं अक्षरा सिंह, इस वायरल तस्वीर को देख लग रहें कयास

Akshara Singh-Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर अपने विवादों के चलते सुर्खियों में रहती है। अबतक इस इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे विवाद हो चुके हैं, जो आज तक सुलझे नहीं हैं। इसी में से एक विवाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Akshara Singh and Pawan Singh) के बीच का भी है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2023 7:23 AM GMT
Bhojpuri News: क्या पवन सिंह संग अपनी दुश्मनी भूल गईं अक्षरा सिंह, इस वायरल तस्वीर को देख लग रहें कयास
X
Akshara Singh-Pawan Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh-Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर अपने विवादों के चलते सुर्खियों में रहती है। अबतक इस इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे विवाद हो चुके हैं, जो आज तक सुलझे नहीं हैं। इसी में से एक विवाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Akshara Singh and Pawan Singh) के बीच का भी है। जी हां!! पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद इतना बड़ा है कि शायद ही इस जन्म में सुलझ पाए। लेकिन इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस कयास लगा रहें हैं कि क्या पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने अपने बीच की लड़ाई खत्म कर दी है।

वायरल हो रही अक्षरा सिंह और पवन सिंह की तस्वीर

एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी पर्दे की सुपर डुपर हिट जोड़ी हुआ करती थी। इन दोनों की जोड़ी के फैंस इस कदर दीवाने थे कि इनकी हर फिल्में और गाने सुपरहिट हो जाते थे। सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन फिर इनके रिश्ते को ना जाने किसकी नजर लगी कि एक ही झटके में दोनों जानी दुश्मन बन गए। हालांकि लड़ाई के बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह की एक फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे देख फैंस खुश हो गए हैं और ऐसा भी कयास लगा रहें हैं कि कहीं दोनों का पैचअप तो नहीं हो गया।

क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की इस फोटो को फैंस जमकर शेयर कर रहें हैं और खूब प्यार भी बरसा रहें हैं। लेकिन यहां हम अपने रीडर्स को बता दें कि जैसा आप सोच रहें हैं वैसा कुछ भी नहीं है दरअसल अक्षरा सिंह और पवन सिंह की ये फोटो बेहद पुरानी है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिख रहें हैं। अक्षरा सिंह ने फोटो में पवन सिंह को पीछे से हग किया हुआ है। यानी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो अभी की नहीं है और दोनों की दुश्मनी अभी भी बरकरार है।

ऐसे दुश्मन बनें अक्षरा सिंह और पवन सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह की कहानी प्यार से शुरू हुई थी और दुश्मनी पर जाकर खत्म हुई। पवन और अक्षरा सिंह एकसाथ काम करते-करते रियल लाइफ में भी एक-दूजे को दिल दे बैठे, दोनों का प्यार जगजाहिर हो चुका था, लेकिन फिर पवन सिंह ने अक्षरा का दिल तोड़ कर शादी कर ली। बस फिर यहीं से इनके दुश्मनी की शुरुआत हुई और आज तक यह दुश्मनी खत्म नहीं हुई है, समय के साथ बढ़ती ही जा रही है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story