×

Bhojpuri Special: जब अपने एक गाने की वजह से पवन सिंह को खानी पड़ी थी जेल की हवा, क्या आप जानते हैं ये किस्सा?

Bhojpuri Special: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि देशभर में खूब नाम कमा रहें हैं। कभी अपने सिंगिंग से तो कभी अपनी एक्टिंग से पवन सिंह का जलवा देखते बनता है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 May 2023 10:23 AM GMT
Bhojpuri Special: जब अपने एक गाने की वजह से पवन सिंह को खानी पड़ी थी जेल की हवा, क्या आप जानते हैं ये किस्सा?
X
Saniya Mirja Cut Nathuniya (Photo- Social Media)
Bhojpuri Special: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि देशभर में खूब नाम कमा रहें हैं। कभी अपने सिंगिंग से तो कभी अपनी एक्टिंग से पवन सिंह का जलवा देखते बनता है। फैंस पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहकर बुलाते हैं। पावर स्टार पवन सिंह अपने अबतक के करियर में बहुत सी हिट फिल्में और बहुत से सुपरहिट गाने दे चुके हैं और अभी भी देते आ रहें हैं।
पवन सिंह दो-तीन दिन के अंदर अपना एक न एक गाना रिलीज करते रहते हैं और सभी धुआं धार प्रदर्शन भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता को अपने एक गाने की वजह से जेल की हवा भी खानी पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद उनका वह गाना सुपरहिट हुआ था। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं क्योंकि आज हम अपनी इस रिपोर्ट में इसी के बारे में बताने जा रहें हैं।

पवन सिंह ने सिंगिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत

पावर स्टार पवन सिंह की अदाकारी को बहुत से लोग पसंद करते हैं, उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं, लेकिन उनके बारे में एक दिलचस्प बात बताएं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। जी हां!! आपमें से बहुत से कम लोग जानते होंगे कि पवन सिंह ने बतौर सिंगर अपना डेब्यू किया, उन्होंने अपना पहला गाना 11 साल की उम्र में गाया था, जिसका नाम "ओढ़निया वाली" था। इसके बाद उन्होंने कई और गाने गाए, फिर एक्टिंग में हाथ आजमाना शुरू किया।

पवन सिंह के इस गाने की वजह से हुआ था जबरदस्त विवाद

पवन सिंह का नाम अबतक कई विवादों में फंस चुका है और उसमें से एक उनके एक गाने को लेकर विवाद है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अभिनेता ने सिंगिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, करियर के शुरुआती दिनों में ही उन्होंने एक गाना गाया था, जिसका नाम "सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला" (Sania Mirza cut Nathunia jaan Marela) था। यह गाना पवन सिंह ने टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पर बनाया था।

इस गाने की वजह से पवन सिंह को जाना पड़ा जेल

"सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला" आते ही छा गया था, लोग इस गाने को खूब सुन रहे थे, जहां दशकों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा था, वहीं टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने ऊपर बने इस गाने को लेकर भड़क गईं। वह इतना गुस्सा हो गईं कि उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ कंप्लेन कर दी, जिसकी वजह से अभिनेता को जेल भी जाना पड़ गया था। हालांकि वह सिर्फ एक ही दिन जेल में रहें थे।

आज भी लोगों के जहन में बंसा है यह गाना

पवन सिंह को "सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला" गाने की वजह से भले ही एक दिन जेल में रहना पड़ा हो, लेकिन इस गाने से उन्हें जो सफलता मिली, वो आज उन्हें यहां तक लेकर आई है। पवन सिंह का यह गाना जबरजस्त हिट हुआ था, यहां तक की आज भी इस गाने की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। आज भी जब यह गाना बजता है तो लोगों के हाथ पैर अपने आप चलने लग जाते हैं। शादियों में ये गाना तो जरूर बजता है।
देखें पूरा गाना

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story