×

Bhojpuri Star: पत्नी को धोखा दे चुका है भोजपुरी का ये सुपरस्टार, शादीशुदा होने के बावजूद फिसल गया था दिल

Bhojpuri Superstar Yash: यश कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुके हैं और इसकी वजह उनकी दूसरी शादी है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 July 2023 2:13 AM GMT
Bhojpuri Star: पत्नी को धोखा दे चुका है भोजपुरी का ये सुपरस्टार, शादीशुदा होने के बावजूद फिसल गया था दिल
X
Bhojpuri Superstar Yash Kumarr (Photo- Social Media)
Bhojpuri Superstar Yash: एंटरटेनमेंट जगत की इस लाइमलाइट भरी जिंदगी की यही खास बात है, आपके साथ कब क्या हो जायेगा, शायद ही आपको पता चला। ये हम सिर्फ बॉलीवुड, या साउथ इंडस्ट्री की ही बात नहीं कर रहें हैं, बल्कि भोजोपुरी और रीजनल इंडस्ट्री की भी यही दास्तां है। जी हां!! अब तक ऐसे कई मामले सुनने को मिले हैं कि शादीशुदा होने के बाद भी एक्टर अपना दिल हार बैठते हैं और ऐसी ही एक कहानी भोजपुरी के एक सुपरस्टार की भी है। आइए आपको बताते हैं।

शादीशुदा होने के बाद भी फिसला इस सुपरस्टार का दिल

हम जिस भोजपुरी सुपरस्टार की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि यश कुमार हैं। यश कुमार भोजपुरी पर्दे पर राज कर रहें हैं। उनकी शानदार एक्टिंग के तो हजारों लोग दीवाने हैं। हालांकि यश कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुके हैं और इसकी वजह उनकी दूसरी शादी है।
यश कुमार ने अपनी पहली शादी अभिनेत्री अंजना सिंह से रचाई थी। यश और अंजना सिंह की शादी साल 2013 में हुई थी, दोनों की एक बच्ची भी है। हालांकि जब यश की मुलाकात शूटिंग के दौरान अभिनेत्री निधि झा से हुई तो उनका दिल फिसल गया।

निधि झा से प्यार कर बैठे यश कुमार

यश कुमार और निधि झा की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जब दोनों फिल्म "मोहब्बत जिन्दाबाद" की शूटिंग कर रहे थे। ये तो अधिकतर ही सुनने को मिलता है कि एक फिल्म पर काम करते-करते सितारे एक-दूजे को अपना दिल दे बैठते हैं, ठीक ऐसा ही कुछ निधि झा और यश सिंह के साथ भी हुआ। धीरे-धीरे कर दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।

पत्नी अंजना को लगी भनक तो हुआ तलाक

जब यश कुमार और निधि के रिश्ते का सच अंजना सिंह को पता लगा तो वह बुरी तरह टूट गईं थीं, हालांकि वो कर भी क्या सकती थी। इसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और साल 2018 में यश कुमार और अंजना सिंह का तलाक हो गया। वहीं दूसरी ओर यश कुमार और निधि झा अपने प्यार का इजहार खुलेआम करने लगे थे। लोगों ने यश और अंजना सिंह का घर तोड़ने का इल्जाम निधि झा पर थोप दिया थे और आज भी लोग इसके लिए उन्हें ही ब्लेम करते हैं।

साल 2022 में रचाई थी शादी

पत्नी अंजना सिंह से तलाक लेने के बाद यश कुमार ने कुछ सालों तक निधि झा को डेट किया, फिर साल 2022 में शादी रचा ली। यश और निधि की शादी बेहद ही धूमधाम से हुई थी। वहीं अब ये दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर खूब प्यार जताते हैं और अधिकतर ही रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story