×

Bhojpuri Hit Gana: यहां है खेसारी लाल और काजल राघवानी का सबसे हॉट गाना, क्या आपने देखा?

Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Hit Song: खेसारी और काजल के बीच इतने सालों से बातचीत नहीं हो रही थी, हालांकि फिर भी इनके पुराने गाने यूट्यूब पर ऊधम मचा रहे थे, वहीं दोनों का एक गाना "छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2" अभी भी जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 July 2023 11:44 AM GMT
Bhojpuri Hit Gana: यहां है खेसारी लाल और काजल राघवानी का सबसे हॉट गाना, क्या आपने देखा?
X
Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Hit Song (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Hit Song: भोजपुरी की गलियारों से पिछले दिनों बेहद ही शानदार खबर सामने आई। जहां एक तरफ खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का पैचअप हो गया, वहीं अब लगता है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच भी दोस्ती हो चुकी है, यानी कि अब बहुत जल्द दोनों का साथ में कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को देखने को मिल सकता हैं। खेसारी और काजल के बीच इतने सालों से बातचीत नहीं हो रही थी, हालांकि फिर भी इनके पुराने गाने यूट्यूब पर ऊधम मचा रहे थे, वहीं दोनों का एक गाना "छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2" अभी भी जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी का बेहद जोरदार है ये गाना

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के आज भी बहुत से गाने ट्रेंड में बनें रहते हैं, क्योंकि इन दोनों की केमिस्ट्री को पसंद करने वाले हजारों लोग हैं। दर्शक इनके सालों पुराने गानों को आज भी उसी चाव से देखते हैं। वहीं जैसा कि हमने बताया इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना "छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2" यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है, दर्शक इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं और देख रहे हैं|

काजल राघवानी संग खेसारी ने किया जमकर रोमांस

काजल राघवानी और खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री पर्दे पर देखना दर्शक बेहद पसंद करते हैं। म्यूजिक वीडियो "छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2" में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल संग खूब रोमांस करते नजर आ रहें हैं। इस गाने में भर-भरकर रोमांटिक सीन देखने को मिलते हैं, यही वजह है कि ये गाना कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोरता है। गाने में रोमांस के अलावा खेसारी और काजल का धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है।

गाने को मिल चुकें हैं जबरदस्त व्यूज

"छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2" गाने की लिरिक्स, बीट और म्यूजिक बेहद कमाल की है, यह गाना आपको अधिकतर ही शादियों में भी सुनाई दे जायेगा। जब भी आप इसे सुनेंगे तो आप भी यकीनन थिरकने लग जाएंगे। लगभग 5 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अबतक 191 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा था, जबकि म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story