×

Bhojpuri Love Story: पहले बेइंतहा मोहब्बत, फिर बनें जानी दुश्मन, जानें भोजपुरी इंडस्ट्री के इस लव बर्ड्स की पूरी कहानी

Pawan Singh-Akshara Singh Love Story: क्या आपको पता है एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर हिट हुआ करती थी। दोनों चाहे जिस फिल्म का हिस्सा बनें या फिर साथ में कोई वीडियो सॉन्ग करें, सभी हिट हो जाते थे।

Shivani Tiwari
Published on: 26 April 2023 7:43 AM GMT
Bhojpuri Love Story: पहले बेइंतहा मोहब्बत, फिर बनें जानी दुश्मन, जानें भोजपुरी इंडस्ट्री के इस लव बर्ड्स की पूरी कहानी
X
Bhojpuri Love Story Pawan Singh-Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Love Story Pawan Singh-Akshara Singh: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अधिकतर ऐसा होता है जब कोई ऑनस्क्रीन जोड़ी पर्दे पर हिट हो जाती है और फिर एकसाथ कई प्रोजेक्ट में काम कर लेती है तो कहीं न कहीं उस जोड़ी के अफेयर की चर्चा लोगों के बीच जोरों से होने लगती है, ये सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही बात नहीं है बल्कि साउथ इंडस्ट्री, भोजपुरी इंडस्ट्री या फिर कोई भी इंडस्ट्री हो, सब जगह ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। हालांकि कभी-कभी ये खबरें सच भी हो जाती हैं और ठीक ऐसा ही कुछ भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऑनस्क्रीन कपल के बीच हुआ था। जी हां! हम जिस जोड़ी की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह हैं।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी हुआ करती थी हिट

क्या आपको पता है एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर हिट हुआ करती थी। दोनों चाहे जिस फिल्म का हिस्सा बनें या फिर साथ में कोई वीडियो सॉन्ग करें, सभी हिट हो जाते थे। दर्शकों को भी इन दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री बेहद पसंद आती थी और फिर तो दर्शक यही चाहने लग गए थे कि हर प्रोजेक्ट में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की ही जोड़ी बनें। इनकी जोड़ी भोजपुरी के हिट जोड़ी मानी जाने लगी थीं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर की होने लगी चर्चा

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया था, एकसाथ कई फिल्मों और गानों में नजर आने के बाद इस ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर की भी चर्चा होने लगी। दर्शकों के बीच यह बात फैल गई कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। हालांकि यह बात उनके फैंस के लिए खुशी वाली ही थी क्योंकि फैंस तो चाहते थे कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह शादी कर लें, क्योंकि दोनों की जोड़ी पर दर्शक और फैंस जान छिड़कते थे।

पवन और अक्षरा ने स्वीकार किया अपना रिश्ता

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के डेटिंग की खबरें तेज हो गईं तो दोनों ने सरेआम अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया। पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे पर सरेआम प्यार जताते थे, वहीं इनके फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, दोनों को साथ देख फैंस बेहद खुश हुए, और इनकी शादी की चर्चाएं भी तेज हो गईं।

पवन सिंह ने अक्षरा को दिया धोखा

जहां एक ओर पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने ज्योति सिंह नामक लड़की से शादी रचा ली। जब अक्षरा को इस बात की भनक लगीं, वह पूरी तरह टूट गईं। लगभग 3-4 साल अक्षरा सिंह को डेट करने के बाद पवन सिंह ने इस तरह उनके साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। वहीं जब फैंस को इस बारे में पता चला तो उन्हें भी गहरा झटका लगा।

अक्षरा सिंह ने लगाए पवन सिंह पर गंभीर आरोप

पवन सिंह की शादी की बात जैसे ही पता चली भोजपुरी इंडस्ट्री का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, वहीं दोनों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाना शुरू कर दिया था। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पवन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और साथ ही कहा कि वे मेरा करियर भी बर्बाद कर देंगे। अक्षरा ने यह भी स्वीकार किया था कि वह पवन सिंह से बेहद प्यार करती थी, और शादी भी करना चाहती थी, लेकिन पवन उनसे शादी करना नहीं चाहते थे। दोनों का रिश्ता एक बहुत बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था।

सच्चे प्रेमी से बनें जानी दुश्मन

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर फैंस फिदा थे, हालांकि हालत को कुछ और मंजूर था और आज दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। न दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आते हैं और न ही एक-दूसरे का चेहरे देखना चाहते है। इस तरह अक्षरा सिंह और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के लव बर्डस से जानी दुश्मन बन गए।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी से भी चल रही अनबन

पवन सिंह का करियर जहां तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी कुछ अच्छी नहीं रहीं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद उनकी बहन ने अभिनेता पर इल्जाम लगाया था कि पवन उन्हें समय नहीं देते थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके बाद अक्षरा सिंह को डेट करते हुए उन्होंने ज्योति सिंह से शादी रचाई, और अब ज्योति संग भी उनकी शादी में अनबन चल रही है। बहुत जल्द दोनों का तलाक हो सकता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story