×

Bigg Boss 13: अब घर में इन लड़कियों ने की हाथापाई, रद्द किया गया टास्क

कलर्स चैनल का सबसे पसंद किया जाने वाला शो बिग बॉस 13 का पहला फाइनल आने वाला है। फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे ही सेलेब्स के बीच घर से बेघर होने का डर भी खुलकर सामने आने लगा है।

Roshni Khan
Published on: 16 Aug 2023 3:07 AM GMT
Bigg Boss 13: अब घर में इन लड़कियों ने की हाथापाई, रद्द किया गया टास्क
X

मुंबई: कलर्स चैनल का सबसे पसंद किया जाने वाला शो बिग बॉस 13 का पहला फाइनल आने वाला है। फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे ही सेलेब्स के बीच घर से बेघर होने का डर भी खुलकर सामने आने लगा है। ऐसा ही कुछ 14 अक्टूबर को एक टास्क के दौरान देखने को मिला। असल में शो में मौजूद विमेन सेलेब्रिटी को नॉमिनेट करने के लिए एक टास्क रखा गया था। उस टास्क को जीतने के चक्कर में शेफाली और देवोलीना आपस में भिड़ गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गयी थी कि दोनों हाथापाई पर उतर आईं। उसके बाद टास्क रद्द कर दिया गया।

ये भी देखें:इन सरकारी कर्मचारियों की नहीं मनेगी दिवाली, पीएम मोदी के घर पर करेंगे प्रदर्शन

आसिम, अबू और पारस हुए नॉमिनेट घर से बेघर होने के लिए

घर से बेघर होने के लिए आसिम, अबू और पारस पिछले हफ्ते ही नॉमिनेट हो चुके हैं। सोमवार को नंबर था फीमेल सेलेब्स का। इसके लिए दो टीमें बनाकर एक टास्क कराया गया था और हारी हुई टीम की लड़कियां आउट होने के लिए नॉमिनेट होंगी। पहली टीम में रश्मि, माहिरा और देवोलीना थीं और दूसरी टीम में शेफाली, शहनाज और आरती।

दोनों टीमों को अपनी तिजोरी में पैसे भरने थे। लेकिन अपॉजिट टीम के पैसे भी निकाले जा सकते थे। टास्क के बीच देवोलीना डंबल उठाकर दूसरी टीम की तरफ आती हैं और तिजोरी तोड़ने की कोशिश करने लगती हैं। उन्हें रोकने के लिए शेफाली आती हैं और दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। दोनों को लड़ते देखकर रश्मि और आरती बीच में आती हैं। कुछ देर तक ये सब चलता रहता है। इसके बाद बाकी लोग उन्हें अलग कराते हैं। शेफाली कहती हैं कि उनके हाथों पर देवोलीना ने खरोंचों के निशान बना दिए। और उसके बाद बजर बजता है और टास्क रद्द कर दिया जाता है।

सिद्धार्थ ने कही ये बड़ी बात रश्मि को लेकर

'बिग बॉस' सिद्धार्थ शुक्ला और पारस से दोनों तिजोरियों के पैसे गिनने के लिए कहते हैं, जिसे पात चले की किसके पास कितने हैं। लेकिन दोनों ही तय नहीं कर पाते कि कौन सी टीम जीती है। जिसके बाद 'बिग बॉस' शेफाली, शहनाज और आरती की टीम को विनर बता देते हैं। उसके बाद रश्मि और माहिरा बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाती हैं।

ये भी देखें:BJP के नए अध्यक्ष को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा खुलासा

टास्क रद्द होने के बाद रश्मि इमोशनल हो जाती हैं और अबू मलिक से कहती हैं कि वह लगातार तीसरी बार नॉमिनेट हुई हैं। घर में उनके सपोर्ट में कोई नहीं है। अबु इसके बारे में सिद्धार्थ और आसिम को बताते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि रश्मि को रोने की आदत है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story