×

BIGG BOSS 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता बिग बॉस का ताज और इतने लाख का ईनाम

इन टॉप कंटेस्‍टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह शामिल थे। पारस छाबड़ा पहले ही 10 लाख लेकर शो से बाहर हो गए और फिर आरती सिंह को उनकी मां लेकर बिग बॉस के घर से निकली।

suman
Published on: 15 Feb 2020 7:09 PM GMT
BIGG BOSS 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता बिग बॉस का ताज और इतने लाख का ईनाम
X

मुंबई:बिग बॉस-13' का ताज सिद्धार्थ शुक्ला के नाम हो गया। बिग बॉस 13 का सफर 140 दिन बाद अपने ग्रैंड फिनाले पर आज पहुंचा। फैंस के वोट की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला टॉप पर रहे। विनर के अनाउसमेंट से पहले फैन्‍स और 'घर के अंदर' भी उत्‍सुकता बनी रही। शो में 6 कंटेस्‍टेंट्स विनिंग ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से 'जंग' लड़ें।

इन टॉप कंटेस्‍टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह शामिल थे। पारस छाबड़ा पहले ही 10 लाख लेकर शो से बाहर हो गए और फिर आरती सिंह को कम वोट की वजह से उनकी मां लेकर बिग बॉस के घर से निकली। फिर रश्मि और शहनाज गिल शो से बाहर हो गई है। ग्रैंड फिनाले में टॉप -2 में आसिम व सिद्धार्थ पहुंचें। फिर फैंस के अपार वोट की वजह से सिद्धार्थ विनर बनें। इनाम के तौर पर सिद्धार्थ को वीओ फोन,50 लाख का ईनाम व ट्रॉफी जीती है।

यह पढ़ें...BIGG BOSS 13 का ये है विनर, जानिए कितनी मिलेगी रकम

सितारों सजी शाम

आज शाम बिग बॉस शो में सितारों की शाम सजी। विनर्स ट्रोफी के साथ ही सीजन-13 के विजेता को इनामी राशि दी जाएगी।पूरे शो के दौरान इन कलाकारों ने परफॉर्म किया। सुनील ग्रोवर ने शो में नकली अमिताभ बच्चन बनकर फन और मस्ती का तड़का लगाया। पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया।

बिपासा बसु आरती सिंह उनकी फेवरिट कंटेस्टेंट मानती है ये बताया इसके बाद सुनील ग्रोवर ने अलग-अलग रोल में कंटेस्टेंट को लेकर अपनी राय रखी थी । सलमान सुनील ग्रोवर के रोल्स के बारे में घरवालों से पूछते हैं।शो के दौरान आसिम, सिद्धार्थ रश्मि, शहनाज, मधुरिमा, विशाल पारस माहिरा सब ने डांस परफॉर्मेस से इंटरटेनमेंट का तड़का लगाया है।

यह पढ़ें...Bigg Boss 13 | ‘बिग बॉस’ 13 के बोले गए ये बड़े झूठ, देखें वीडियो

तो जानते है कि बिग बॉस विनर सिद्धार्थ का घर में कैसा सफर रहा। सिद्धार्थ की शो में इंट्री के साथ सबसे पहले उनकी और आसिम की दोस्ती हुई। इसके बाद पारस और बाकी घरवालों से झगड़ा हुआ, फिर दोस्त बने और आखिरी तक दोस्ती निभाई। इसके बाद शहनाज और उनकी दोस्ती के अलावा टकरार भी दिखाई गई। सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस' और वहां मौजूद लोगों का शुक्रिया किया।

suman

suman

Next Story