×

Bigg Boss 17: ये होंगे शो के 12 कंटेस्टेंट्स, 3 यूट्यूबर्स के साथ नजर आएंगे ये टीवी स्टार्स

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म होने के बाद फैंस को 'बिग बॉस 17' का बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शो के 12 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 30 Aug 2023 9:19 AM IST (Updated on: 30 Aug 2023 9:44 AM IST)
Bigg Boss 17: ये होंगे शो के 12 कंटेस्टेंट्स, 3 यूट्यूबर्स के साथ नजर आएंगे ये टीवी स्टार्स
X
Bigg Boss 17 Update (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 17: इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन काफी हिट रहा था, जिसके बाद अब फैंस को 'बिग बॉस 17' का काफी बेसब्री से इंतजार है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई नामी चेहरे नजर आने वाले हैं, लेकिन इसके साथ-साथ फेमस यूट्यूबर भी शो का हिस्सा होंगे। जी हां..17वें सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ चुकी है। आइए आपको दिखाते हैं।

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 17 Contestant List)

#1 हर्ष बेनीवाल

फेमस यूट्यूब व इंफ्लूएंसर हर्ष बेनीवाल बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। हर्ष बेनीवाल अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो पोस्ट कर चुके हैं, जिसे उनकी तरफ से कंफर्मेशन माना जा रहा है।

#2 कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक

स्टार प्लस के फेमस शो पांड्या स्टोर से सुर्खियों में आए कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक भी इस बार शो में नजर आने वाले हैं। दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की भी खबर है साथ ही दोनों काफी पॉपुलर हैं।

#3 ईशा मालवीय

कलर्स टीवी का जाना-माना शो उडारिया की ईशा मालवीय भी बिग बॉस 17 का हिस्सा हो सकती हैं। उडारिया की प्रियंका चाहर चौधरी के बाद अब ईशा मालवीय अपना कमाल शो में दिखाती नजर आएंगी।

#4 मल्लिका सिंह

एक्ट्रेस मल्लिका सिंह भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सुमेध के साथ शो में दिख सकती हैं। हालांकि, अभी तक मल्लिका सिंह की एंट्री कंफर्म नहीं मानी जा रही है, लेकिन उनका काफी चर्चा में है।

#5 सुमेध मुदगलकर

अपनी सौम्यता और लुक्स से सुर्खियां बटोरने वाले सुमेध मुदगलकर भी शो में धामल मचाते नजर आएंगे। कृष्ण के रूप में फेमस सुमेध की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

#6 सौरव जोशी

शो में शामिल होने वाले दूसरे यूट्यूबर कंटेस्टेंट सौरव जोशी हैं। सौरव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं, जिसके बाद ये खबर कंफर्म मानी जा रही है कि सौरव बिग बॉस 17 में नजर आएंगे।

#7 ट्विंकल अरोड़ा

उडारिया की दूसरी कंटेस्टेंट ट्विंकल अरोड़ा भी बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें, तो मेकर्स ने ट्विंकल अरोड़ा को अप्रोच किया है।

#8 समर्थ जुरेल

समर्थ जुरेल की भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके लुक्स पर लाखों लड़कियां अपनी जान देने को तैयार रहती हैं। ऐसे में वो भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

#9 अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल का नाम भी इस वक्त काफी चर्चा में है। पहले उन्हें बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं बने, लेकिन अब इसके 17वें सीजन में वह जरूर नजर आएंगे।

#10 ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने ऐश्वर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर अप्रोच किया था। उनका नील भट्टे के साथ शो पर आना कंफर्म माना जा रहा है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story