×

Mahesh Bhatt ने Bigg Boss Ott 2 की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की 'गंदी हरकत', वीडियो देख लोग बोले- 'बेशर्म आदमी है ये...'

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट हमेशा से अपनी कुछ हरकतों के कारण सुर्खियों में रहे हैं और एक बार वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Published on: 2 Aug 2023 8:09 AM GMT
Mahesh Bhatt ने Bigg Boss Ott 2 की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की गंदी हरकत, वीडियो देख लोग बोले- बेशर्म आदमी है ये...
X
Bigg Boss Ott 2 (Image Credit: Instagram)

Mahesh Bhatt: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट शुरुआत से ही किसी ना किसी कारण से कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं। फिर चाहे वो उनका अपनी खुद की बेटी को किस करना हो या शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करना हो। वह आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं और उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हो रहा है। जी हां...आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों?

बेटी पूजा भट्ट से मिलने पहुंचे महेश भट्ट

दरअसल, महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए बिग बॉस के घर में दाखिल हुए थे, जिसके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में जहां लोग पूजा भट्ट और महेश भट्ट के मिलने पर हैरान हुए तो वहीं महेश भट्ट का अन्य कंटेस्टेंट के साथ बर्ताव देखकर भी लोग काफी ज्यादा हैरान थे। जी हां...फैमिली वीक के लिए पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट ने घर में एंट्री ली थी।

इस दौरान जब महेश भट्ट मनीषा से मिले तो उनका बर्ताव काफी अजीब था। मनीषा ने महेश भट्ट के पैर छुए तो फिल्ममेकर ने पहले उन्हें रोका फिर उनके पैर छूने लगे और कहा- 'ऐसी तौहीन मत करना।' फिर महेश ने मनीषा के दोनों हाथों को पकड़ लिया और कहा, 'मेरी आंखों में देखो और चुप रहो।' इसके बाद महेश भट्ट ने मनीषा के सिर पर काफी देर तक हाथ फेरा। इस दौरान मनीषा काफी ज्यादा नर्वस दिख रही थी। मनीषा की शक्ल देखकर साफ लग रहा था कि वह खुद को इस सिचुएशन में फंसा महसूस कर रही है।

महेशा भट्ट की हरकत को लेकर हो रहा बवाल

वहीं, सोशल मीडिया पर महेश भट्ट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमेशा मनीषा रानी को पहले घूरते फिर उनके हाथ चूमते नजर आ रहे हैं।

महेश भट्ट का एक वीडियो बेबिका धुर्वे के साथ भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेबिका के हाथ पर अपना हाथ रख फेरते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज के वायरल होते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और नेटिजंस महेश भट्ट से तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story