×

July 2023 Ott Movie Released: अब घर बैठकर उठाए इन धमाकेदार मूवीज और सीरीज का मजा, वो भी बिल्कुल फ्री

July 2023 Ott Movie Released: जुलाई का महीना लगभग खत्म होने को आया है, लेकिन इस माह ऐसी कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, जिन्हें एक बार देखना तो बनता है। तो अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं, आइए हम आपको बताते हैं इस जुलाई कौन-कौन सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

Ruchi Jha
Published on: 29 July 2023 6:29 AM GMT
July 2023 Ott Movie Released: अब घर बैठकर उठाए इन धमाकेदार मूवीज और सीरीज का मजा, वो भी बिल्कुल फ्री
X

July 2023 Ott Movie Released: आजकल थिएटर्स से ज्यादा लोग ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। ना कहीं जाने की परेशानी-ना पैसे खर्च करने की परेशानी और घर बैठे एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, भला इससे अच्छा और हो भी क्या सकता है। तो आइए आज हम आपको बतात हैं इस जुलाई कौन-कौन सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं और कौन-सी रिलीज होने वाली है।

1. कालकूट (kalkut)

'कालकूट' एक एंटरटेनिंग थ्रिलर वेब सीरीज है, जो एक पुलिस अधिकारी रविशंकर त्रिपाठी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इस कहानी में रविशंकर एक एसिड अटैक केस की जांच करता है। जैसे-जैसे वह जांच की गहराई में उतरता है, उसकी जिंदगी में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में उसका काम और अपनी निजी जिंदगी में संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है। यह वेब सीरीज 27 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो आप इस वेब सीरीज को जियो पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

2. अधूरा (Adhura)

अगर आपको भी डरावनी फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आप इस सीरीज को देख सकते हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। इस हॉरर सीरीज में रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, राहुल देव हैं और इसे अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है। यह सीरीज साल 2007 और साल 2022 के अलग-अलग वक्त में घटी घटनाओं से शुरू होती है।

3. आईबी 71 (IB 71)

विद्युत जामवाल की आईबी 71 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी थी और अब इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी भारत के जासूसी अभियान की अनसुनी कहानी पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, विशाल जेठवा, फैजान खान, अश्वथ भट्ट, डैनी सूरा और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार अहम भूमिका में है।

4. ब्लाइंड (Blind)

काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इस फिल्म से वापसी की है। सोनम की यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 7 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर एक ब्लाइंड लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन किया है शोम मखीजा ने और इसे प्रोड्यूस किया है सुजॉय घोष ने।

5. बवाल (Bawaal)

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बनाने वाले नितेश तिवानी ने किया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story