Elvish Yadav Inside Story: कैसे एक आम लड़के से 'राव साहब' बने Elvish Yadav? 25 की उम्र में ही बने करोड़पति

Elvish Yadav Inside Story: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भौकाल मचाने वाले एल्विश यादव आखिरकार जीत चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आम लड़के से एल्विश यादव लोगों के 'राव साहब' कैसे बने? आइए हम आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 15 Aug 2023 3:04 AM GMT
Elvish Yadav Inside Story: कैसे एक आम लड़के से राव साहब बने Elvish Yadav? 25 की उम्र में ही बने करोड़पति
X
Bigg Boss Ott 2 (Image Credit: Instagram)

Elvish Yadav Inside Story: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पहले दिन भौकाल मचाने वाले एल्विश यादव ने आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जिसके बाद यूट्यूबर और इंफ्यूलेंसर एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग और ज्यादा तेजी से बढ़ती जा रही है। अब उनकी फैन लिस्ट में वह लोग भी जुड़ चुके हैं, जिन्होंने पहले एल्विश यादव का नाम भी नहीं सुना था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे एक दिल्ली का रहने वाला आम सा लड़का करोड़ों लोगों के लिए 'राव साहब' बन गया? आइए आपको बताते हैं।

कैसे बने एल्विश यादव 'राव साहब'?

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव ने अपने नाम के साथ 'राव साहब' लिखा हुआ है। एल्विश यादव ने 25 साल के हैं, लेकिन उन्होंने बेहद कम उम्र में यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। वह अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्ट और मजेदार कॉमेडी वीडियो बनाते हैं, जिसके लोग फैन है और उनके वीडियोज पर एक घंटे में मिलियन के व्यूज आते हैं। लोग उनकी वीडियोज को ही नहीं बल्कि उनके अंदाज को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब जैसे-जैसे एल्विश यादव फेमस हुए उन्हें 'राव साहब' के नाम से लोग जानने लगे। यही नहीं एल्विश के ऊपर 'राव साहब' नाम का एक गाना भी बना हुआ है, जो इस समय काफी ट्रेंड कर रहा है।

क्या है एल्विश यादव का असली नाम?

बहुत कम लोग जानते होंगे कि एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। इस बाद का खुलासा एल्विश ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के शो के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि क्लास फर्स्ट तक उन्हें सिद्धार्थ के नाम से ही जाना जाता था, लेकिन उनके बड़े भाई चाहते थे कि उनका नाम एल्विश हो। इसलिए बाद में एल्विश ने जब अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, तो उसको एल्विश यादव के नाम से शुरू किया था।

एल्विश यादव की नेटवर्थ क्या है?

एल्विश यादव ने बहुत छोटी उम्र में नाम कमा लिया था और आज 25 साल की उम्र में वह करोड़ों के मालिक हैं। जी हां..एल्विश यादव की नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वो हर महीने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। इन पैसों से एल्विश यादव एनजीओ चलाते हैं और गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story