×

अपने बर्थडे पर लवर बॉय अर्जुन कपूर के साथ जमकर ठुमके लगाती दिखी मलाइका

बॉलीवुड हॉट एंड सिज्ज्लिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में दोस्तों और फॅमिली के साथ अपना बर्थडे मनाया। सबसे खास बात ये थी कि अपने बर्थडे पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं।

Roshni Khan
Published on: 23 Oct 2019 7:41 AM GMT
अपने बर्थडे पर लवर बॉय अर्जुन कपूर के साथ जमकर ठुमके लगाती दिखी मलाइका
X

मुंबई: बॉलीवुड हॉट एंड सिज्ज्लिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में दोस्तों और फॅमिली के साथ अपना बर्थडे मनाया। सबसे खास बात ये थी कि अपने बर्थडे पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं। ऐसा हर बार होता है जब मलाइका अपने बर्थडे पर कहीं ना कहीं बाहर होती हैं। मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में बर्थडे पार्टी की। उनके बर्थडे पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके लवर ब्वॉय अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के बर्थडे की फोटो छाई हुई हैं।

ये भी देखें:सीएम योगी ने कालीचरण पीजी कॉलेज के नवीन भवन का उद्घाटन किया

Malaika Arora Birthday celebration

बर्थडे पार्टी की फोटो को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। पार्टी की फोटो में मलाइका ने सिल्वर कलर का वनपीस पहना हुआ है। वहीं करीना और अमृता अरोड़ा भी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। मलाइका के बर्थडे के जश्न में कई और स्टार्स भी पहुंचे।

बर्थडे में ये स्टार्स से शामिल

इन स्टार्स में करण जौहर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और तारा सुतारिया शामिल हैं।

मलाइका के बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए उनके बेटे अरहान भी अपनी मां के बर्थडे के जश्न में शरीक हुए। इस बीच मलाइका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Malaika Arora BIrthday celebration

ये भी देखें:मोदी से डरा पाकिस्तान: अब खुद को लेकर कह डाली ये बड़ी बात, यहां जाने पूरा मामला

इसके साथ ही मलाइका और अर्जुन की एक सेल्फी भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को भी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस फोटो में मलाइका-अर्जुन के बीच बॉन्डिग दिख रही है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story