×

Birthday Special: 6 साल की उम्र में बॉलीवुड में की थी एंट्री, इस फिल्म से मिली नई पहचान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से स्टार्स ऐसे भी रहे जिनकी करियर की शुरूआत काफी अच्छी रही, लेकिन बाद में एक दम से उनकी किस्मत पलट गई।

Roshni Khan
Published on: 15 Jan 2020 3:31 AM GMT
Birthday Special: 6 साल की उम्र में बॉलीवुड में की थी एंट्री, इस फिल्म से मिली नई पहचान
X

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से स्टार्स ऐसे भी रहे जिनकी करियर की शुरूआत काफी अच्छी रही, लेकिन बाद में एक दम से उनकी किस्मत पलट गई। और उनका नाम नकामयाबों की लिस्ट में जुड़ गया। तो आज हम आपको उन्हीं में से एक सितारें के बारें में बताते जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर नील नितिन मुकेश के बारे में जो आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। महान गायक मुकेश के ग्रैंडसन नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने साल 1988 में विजय फिल्म से एक बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नील फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में भी एक छोटा और प्यार से बच्चे के रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:CAA: मणिशंकर का विवादित बयान, कहा- देखते हैं किसका हाथ मजबूत, हमारा या कातिलों का

नील ने साल 2007 में जॉनी गद्दार फिल्म में लीड एक्टर का रोल प्ले किया। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी मगर फिल्म के जरिए नील को नोटिस जरूर किया गया।

प्रियंका संग भी काम कर चुके हैं नील

2011 में नील, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सात खून माफ में एक अहम रोल प्ले करते नजर आए। प्लेयर्स, शॉर्टकट रोमियो, प्रेम रत्न धन पायो, इंदु सरकार, वज़ीर और गोलमाल अगैन जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी एक्टर पब्लिक के बीच कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसके बाद ऐसा माना गया की साल 2019 में प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी साहो से हो सकता है उनकी किस्मत पलटेगी मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

ये भी पढ़ें:जानिए किसने लगाया भाजपा पर नाम बदलने का आरोप

नील नितिन मुकेश अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं मगर इसके बावजूद वो कभी अपने किरदार की छोटी लेंथ तो कभी ठीक तरह से अपनी काबिलियत का इस्तेमाल ना कर पाने की वजह से ज़रा पीछे रह गए, लेकिन कुछ अच्छी फिल्में या अच्छे रोल्स, एक्टर के करियर को बढ़िया बना सकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story