×

क्या! बदल गई आदित्य रॉय कपूर की पसंद, अनन्या नहीं, इस अदाकारा की हाथों में हाथ डाले दिखे अभिनेता

Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके चर्चे में रहने की वजह उनका कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Aug 2023 6:10 AM GMT
क्या! बदल गई आदित्य रॉय कपूर की पसंद, अनन्या नहीं, इस अदाकारा की हाथों में हाथ डाले दिखे अभिनेता
X
Aditya Roy Kapur (Photo- Social Media)
Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके चर्चे में रहने की वजह उनका कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। जी हां!! आदित्य रॉय कपूर ने भले ही अबतक ऑफिशियल तौर पर ऐलान ना किया हो, लेकिन अब यह बात कन्फर्म हो चुकी है कि आदित्य रॉय कपूर अभिनेत्री अनन्या पांडे को डेट कर रहें हैं। लेकिन इसी बीच आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद यूजर्स इस जोड़ी को हिट बताने लगे हैं।

अनन्या नहीं इस एक्ट्रेस के साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की जब से अनन्या पांडे के साथ वेकेशन की तस्वीरें लीक हुईं हैं, तभी से दोनों हेडलाइंस में बने हुए हैं। हालांकि अब आदित्य अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या को छोड़ इस बॉलीवुड की अदाकारा के हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। आदित्य जिस एक्ट्रेस के साथ दिखाई दिए वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सारा अली खान हैं।

रैंप वॉक पर आदित्य संग सारा ने लूटी महफिल

आदित्य रॉय कपूर अभिनेत्री सारा अली खान संग कहीं वेकेशन पर नहीं, बल्कि रैंप वॉक पर दिखाई दिए थे। आदित्य और सारा अली खान के रैंप वॉक के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिसे फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। दरअसल आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान दिल्ली में आयोजित हुए इंडियन कॉउचर वीक 2023 का हिस्सा बनें। दोनों ने डिजाइनर शान्तनु और निखिल के लिए रैंप वॉक किया। एथनिक लुक में आदित्य और सारा महफिल ही लूट ले गए। सारा अली खान के लुक की बात करें तो वह पीच और सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद हसीन लग रहीं थीं, जबकि आदित्य रॉय कपूर शेरवानी और पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। रैंप वॉक के दौरान दोनों का अंदाज देखते बन रहा था।

यूजर्स को पसंद आई सारा और आदित्य की जोड़ी

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहें हैं। जहां कुछ अनन्या पांडे का मजाक उड़ाने लगे हैं, वहीं कुछ सारा अली खान को उनके वॉक के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। वहीं कुछ यूजर्स सारा और आदित्य की जोड़ी की भी तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "ओएमजी इनकी जोड़ी कितनी हॉट है।" दूसरे ने लिखा, "ये साथ में ज्यादा अच्छे लग रहें हैं।" तीसरे ने लिखा, "आदित्य भाई इसे ही पटा लो, अनन्या से बेहतर है।" एक अन्य ने लिखा, "नंबर वन जोड़ी।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story